फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BRECA campus designated No-Fly Zone drones not permitted to fly due to VVIP movement in Varanasi

Varanasi: बरेका परिसर व आसपास क्षेत्र नो फ्लाई जोन, नहीं उड़ेंगे ड्रोन; आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Sat, 04 Apr 2026 02:31 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Apr 2026 02:31 AM IST
सार

Varanasi News: बरेका और आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन, यूएवी, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट या अन्य किसी भी उड़ने वाले उपकरण का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। 

विज्ञापन
BRECA campus designated No-Fly Zone drones not permitted to fly due to VVIP movement in Varanasi
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री और वीवीआईपी आगमन को लेकर बरेका को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। शुक्रवार और शनिवार को बरेका परिसर व आसपास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनधिकृत ड्रोन गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अनुसार इस अवधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन, यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल), पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट या अन्य किसी भी उड़ने वाले उपकरण का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध कार्यक्रम शुरू होने से 24 घंटे पूर्व से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। 
विज्ञापन


सिर्फ सक्षम प्राधिकारी व सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अधिकृत उपकरणों को ही संचालन की अनुमति होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य वीआईपी के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बिना चेकिंग किसी को भी कैंपस में नहीं जाने दिया गया। सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने को लेकर दिन भर यातायात पुलिस मुस्तैद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed