{"_id":"5aa293f14f1c1ba8768b488d","slug":"boy-run-away-with-money-bag-from-azamgarh-union-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः यूनियन बैंक से रुपयों से भरा बैग आसानी से लेकर निकल गया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः यूनियन बैंक से रुपयों से भरा बैग आसानी से लेकर निकल गया किशोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 09 Mar 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
union bank of india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले में बैंक परिसर से 15.50 लाख रुपये चोरी हो गए। वारदात को अंजाम दिया एक किशोर ने। वह रुपये जमा करने आए शराब कारोबारी के मुनीम को चकमा देकर एक किशोर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। मुनीम, बैंक का गार्ड सहित अन्य लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। बैग में 15.50 लाख रुपये थे। घटना यूनियन बैंक अतरौलिया शाखा की है।
दिन दहाड़े बैंक परिसर से इतनी बड़ी रकम चोरी होने की सूचना से हलाकान सीओ बूढनपुर और अतरौलिया थाने की पुलिस पहुंची और बैंक के सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालने के प्रयास में जुट गई। पीड़ित राजकरन यादव अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौना गांव का निवासी है।
वह अतरौलिया शराब व्यवसाई हवलदार यादव का मुनीम है। हवलदार अतरौलिया बाजार में मकान बनाकर रहते हैं और वहीं पर उनका आफिस भी है। राजकरन प्रतिदिन शराब के बिक्री की रकम यूबीआई अतरौलिया में खोले गए खाते में जमा करने जाता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को राजकरन यादव दो बैग लेकर बैंक पहुंचा। एक में 3.50 लाख रुपये और दूसरे में 15.50 लाख रुपये थे। कैशियर काउंटर पर रुपयों से भरा दोनों बैग रखकर राजकरन अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। तभी एक किशोर वहां पहुंचा और राजकरन के दूसरी ओर घूमे होने का फायदा उठाकर 15.50 लाख बैग लेकर निकल गया।
आसपास के लोगों के बताने पर मुनीम को जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया। लेकिन तब तक किशोर बैंक से बाहर निकल चुका था। बैंक गार्ड सहित अन्य लोग किशोर को पकड़ने के लिए बाहर निकले, लेकिन तब तक किशोर अपनी बाइक स्टार्ट कर भाग निकला ।
सीओ बूढनपुर रामचंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लाल रंग की टोपी और टीशर्ट पहना किशोर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।