{"_id":"65ddaa1cc7bb9748d201b3f9","slug":"boy-going-home-marriage-ceremony-dies-in-road-accident-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने मातम में बदली खुशियां: शादी समारोह से घर लौट रहे थे बाइक सवार तीन दोस्त, सड़क हादसे में गई एक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने मातम में बदली खुशियां: शादी समारोह से घर लौट रहे थे बाइक सवार तीन दोस्त, सड़क हादसे में गई एक की जान
Tue, 27 Feb 2024 03:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 03:04 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी के चौकाघाट में हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया। हेमंत वर्मा बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। इस दर्दनाक हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के चंदुआ छित्तुपूर निवासी बीए के छात्र की चौकाघाट फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में छात्र के दो दोस्त घायल हुए हैं। सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर उसके दोस्तों को उपचार के लिए भिजवाया।
सिगरा थाना क्षेत्र के चंदुआ छित्तूपुर निवासी संजय वर्मा की बीयर शॉप है। उनका इकलौता पुत्र हेमंत वर्मा (19) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार की शाम हेमंत अपने दोस्तों जय और विकास के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के पीछे एक दोस्त की बहन की शादी में गया था।
रात 10ः30 बजे घर जाते समय हेमंत और उसके दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। चौकाघाट फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई और जय व विकास घायल हो गए।