फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bodies of couple hanging on trees in forest of mirzapur

मिर्जापुर के जंगल में था कुछ ऐसा नजारा, जिसने देखा वो रह गया दंग 

Tue, 07 Nov 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 07 Nov 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
bodies of couple hanging on trees in forest of mirzapur
परिजनों से पूछ ताछ करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में नक्सल प्रभावित गढ़वा के जंगल में सोमवार को अलग-अलग पेड़ों से लटक रहे पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव आधा किलोमीटर की दूरी पर मिले। बताया गया कि वे घर से किसी ओझा के यहां गए थे। युवक के पिता ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


डाग स्क्वाड के साथ एसपी ने भी घटना स्थल की छानबीन की। शीतलगढ़ निवासी मिट्ठू (28) तथा उसकी पत्नी उषा (24) झाड़-फूंक कराने पड़ोस के गजरिया गांव में एक ओझा के यहां आते-जाते थे। ओझा के बुलाने पर तीन नवंबर की शाम मिट्ठू उषा को लेकर साइकल से वहां जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह तक घर नहीं लौटा तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रविवार की सुबह तक सभी रिश्तेदारों के यहां पता लगाया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

सोमवार की सुबह गढ़वा के जंगल में ग्रामीणों ने मिट्ठू का शव महुआ के पेड़ में बधे दुपट्टे से झूलता देखा जबकि वहां से आधा किमी दूर उसकी पत्नी का शव चिलबिल के पेड़ से उसकी साड़ी से लटक रहा था। इस पर ग्राम प्रधान के पति भगवान दास को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानपति की सूचना पर मड़िहान एवं पटेहरा चौकी पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में एसपी आशीष तिवारी भी पहुंचे और करीब एक घंटे तक डाग स्क्वाड के साथ छानबीन की। उन्होंने ग्रामीणों से भी घटना के बारे जानकारी ली।

पुलिस की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। युवक के पिता जोखी ने दोनों की हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परिवार वालों का कहना है कि यदि उन्होंने आत्महत्या की होती तो इतनी दूर जाने की जरूरत क्या थी? लोगों ने ओझा पर भी संदेह जताया है।


मिट्ठू को चार साल की लड़की सपना है, जिससे उषा दो घंटे बाद ही लौटने को कहकर गई थी। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि नक्सल गांव गढ़वा के जंगल से पति पत्नी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। जांच और पीएम रिपोर्ट आने पर ही साफ होगा कि यह आत्महत्या या हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed