{"_id":"66699eec1aa6b10c91090638","slug":"blood-donation-camps-will-be-organized-at-three-places-including-kashi-vishwanath-dham-in-varanasi-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम सहित तीन जगह लगेगा रक्तदान शिविर, पढ़ें- कहां और किस दिन लगाया जाएगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम सहित तीन जगह लगेगा रक्तदान शिविर, पढ़ें- कहां और किस दिन लगाया जाएगा कैंप
Wed, 12 Jun 2024 06:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:46 PM IST
सार
Varanasi News: 14 जून यानी विश्व रक्तदाता दिवस पर सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलने वाले शिविर पहुंच कर आप भी रक्तदान कर सकते हैं। जिला अस्पताल में लगने वाले शिविर में भारत विकास परिषद वरुणा शाखा के पदाधिकारी और सदस्य भी अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर शिविर में बढ़चढ़कर भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्तदान एक ऐसा दान है जिसको कोई मोल नहीं है। अगर समय पर मरीज को खून न मिल पाए तो उसकी जान खतरे में पड़ जाती है। अस्पतालों में भर्ती ऐसे जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान खून मिल सके इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल की तरह इस साल भी विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के साथ ही इस बार काशी विश्वनाथ धाम परिसर में भी शिविर लगाया जाएगा। यहां लोग मरीजों के सेवार्थ स्वैच्छिक रक्तदान कर सकेंगे। अमर उजाला फाऊंडेशन हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करता है।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
रक्तदान से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। एक यूनिट रक्त देने से चार जिंदगियां बचाई जा सकतीं हैं। यह सबसे बड़ा दान है। शिविर में जरूरी जांच के बाद रक्तदान जरूर करना चाहिए। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
यह अभी जानना जरूरी
- 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
- रक्तदान करने से एक दिन पूर्व नींद का होना बहुत जरूरी है।
- रक्तदान से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
- एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।