{"_id":"66475d774fd99b1ca4003924","slug":"bjp-state-minister-archana-mishra-dig-arvind-kejriwal-aam-aadmi-party-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 'सिर चढ़कर बोल रहा आप का पाप', BJP की प्रदेश मंत्री ने केजरीवाल पर किया करारा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: 'सिर चढ़कर बोल रहा आप का पाप', BJP की प्रदेश मंत्री ने केजरीवाल पर किया करारा तंज
Fri, 17 May 2024 07:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 07:07 PM IST
सार
Lok Sabha Election: प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी ने कहा कि एक ओर पीएम मोदी महिला सशक्तीकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं लखपति दीदी जैसे अभियान के माध्यम से महिलाओं का उत्थान कर रहे हैं। वहीं, विपक्षी दल महिलाओं का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश मंत्री एवं युवा व महिला मोर्चा की प्रभारी अर्चना मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की प्रदेश मंत्री एवं युवा व महिला मोर्चा की प्रभारी अर्चना मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोला। उन्होंने आम आदमी पार्टी को पापी बताया। कहा कि 'आप' का पाप अब सिर चढ़कर बोल रहा है। नारी शक्ति की आह उसे ले डूबेगी।
विज्ञापन
राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यव्हार की निंदा करते हुए उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से हुई अब तक की कार्यवाही को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि दिल्ली सीएम के आवास पर एक महिला राज्य सभा सदस्य को पीटे जाने की घटना बेहद शर्मनाक है। एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के आवास पर नारी शक्ति का अपमान समाज के लिए कलंक है। नारी शक्ति के दिल से निकलने वाली आह 'आप' का सर्वनाश कर देगी।
विज्ञापन
अर्चना मिश्रा ने कहा कि महिला सांसद के साथ हुई इतनी बड़ी घटना पर कांग्रेस, सपा ही नहीं एक महिला होने के नाते कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा एवं इडी गठबंधन का मौन रहना आश्चर्यजनक है। इतना ही नहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का इस मामले में यह कहना कि इस घटना के अलावा और भी काम है। यह कहकर पल्ला झाड़ लेना अत्यंत निंदनीय है। कहा कि आने वाले तीन चरणों के चुनाव में जनता खासकर नारी शक्ति इसका मुंहतोड़ जबाब देने को कमर कस चुकी है।
विज्ञापन