फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP star campaigner came varanasi for nikay chunav

निकाय चुनावः पीएम के संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान को रफ्तार देंगे भाजपा के दिग्गज

Mon, 20 Nov 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 20 Nov 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
BJP star campaigner came varanasi for nikay chunav
डेमो - फोटो : डेमो
निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होंगे। उनके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की चुनावी मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद ज्ञानवापी जाएंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


फिर ढुंढीराज गणेश, मां अन्नपूर्णा, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। पार्टी प्रवक्ता संजय भारद्वाज के अनुसार 2:30 बजे गृह मंत्री गणेश मंडपम में साहित्यकार मनु शर्मा को श्रद्धांजलि देने आएंगे। इसके बाद 3:30 बजे गांधीनगर, सिगरा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। उधर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सोमवार को यहां लक्ष्मी हास्पिटल में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर वह प्रबुद्धजनों से पार्टी के समर्थन की अपील करेंगे।

डॉ. अशोक राय ने बताया कि रामनगर में कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री दोपहर दो बजे यहां आएंगे। यहां सम्मेलन के बाद इलाहाबाद चले जाएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी सोमवार को शहर में होंगे। नगर निगम के अलावा रामनगर और गंगापुर में प्रचार अभियान को धार देंगे।

महिला विंग के भरोसे बिछ रही राजनीतिक दलों की सियासी बिसात

BJP star campaigner came varanasi for nikay chunav
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
निकाय चुनाव में आधी आबादी को लुभाने के लिए सभी प्रत्याशियों ने महिला ब्रिगेड को सियासी बिसात पर उतार दिया है। महापौर की महिला सीट आरक्षित होने के बाद तय हो गया है कि 17 साल बाद इस सीट पर आधी आबादी का कब्जा होगा। ऐसे में महिला वोटर चुनाव में अहम रोल निभाएंगी। सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव प्रचार की कमान महिला ब्रिगेड को प्रमुखता से दी है।

इस बार महापौर की सीट महिला ओबीसी आरक्षित है। महापौर के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें प्रमुख राजनीतिक पार्टी भाजपा से मृदुला जायसवाल, कांग्रेस से शालिनी यादव, सपा से साधना गुप्ता और बसपा से सुधा चौरसिया राजनीतिक अखाड़े में उतरने जा रही हैं।

नगर निगम के इस चुनाव में 493487 महिला वोटर हैं। साफ है कि आधी आबादी ने जिस भी उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया, उसकी राह काफी हद तक आसान हो जाए। राजनैतिक दलों ने भी इस सियासी समीकरण को समझते हुए अपनी महिला विंग को चुनाव प्रचार में उतार दिया है।

सभी की अलग अलग जिम्मेदारी तय कर दी गई है। गली मोहल्ले से लेकर पॉल कालोनियों में महिला संगठन की इन कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। माना जा रहा है कि महापौर की महिला सीट के चलते महिला मतदाता अपनी पूरी हिम्मेदारी निभाएं। इसी चुनावी गणित को सभी दल अपने पक्ष में करना चाह रहे हैं। 

जातिगत समीकरणों के आधार पर बिछी बिसात

BJP star campaigner came varanasi for nikay chunav
CHUNAV
निकाय चुनाव में विकास और बुनियादी सवालों के साथ ही जातिगत समीकरणों के आधार पर राजनीतिक दल अपनी-अपनी मोर्चेबंदी में जुटे हैं। सपा को अपने परंपरागत मुस्लिम (एम) यादव (वाई) समीकरण का भरोसा है तो वहीं भाजपा इसकी काट ढूंढने के साथ ही अपने परंपरागत वोट बैंक को सहेजने में जुटी है। कांग्रेस और बसपा को भी परंपरागत वोटों के साथ अपने नए समीकरणों से उम्मीदें हैं।

2012 के निकाय चुनाव में चौथी बार भाजपा ने मेयर सीट पर कब्जा किया था। उस दौरान भाजपा के राम गोपाल मोहले को 132800 वोट मिले थे। कांग्रेस के डॉ. अशोक सिंह को 70693 और सपा समर्थित कन्हैया लाल गुप्त को 43902 वोट मिले थे।

तब भाजपा की जीत की वजह मुस्लिम वोटों का बिखराव माना गया। साथ ही, तब सपा सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ी थी। इस बार स्थितियां बदली हैं। सपा सिंबल पर चुनाव मैदान में है। कांग्रेस और बसपा ने भी मजबूती से दावेदारी की है।

महापौर पद के लिए भाजपा से मृदुला जायसवाल, सपा से साधना गुप्ता, कांग्रेस से शालिनी यादव और बसपा से सुधा चौरसिया चुनाव मैदान में हैं। पार्टी के परंपरागत वोटरों के साथ ही प्रत्याशियों को समाज के लोगों के समर्थन का भरोसा है। 

 

वार्डों में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

BJP star campaigner came varanasi for nikay chunav
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
निकाय चुनाव में अभी तक डोर टू डोर जनसंपर्क में जुटी भाजपा ने रविवार को वार्डों में शक्ति प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़े के साथ वार्डवार कहीं पैदल मार्च तो कहीं वाहन जुलूस निकाले गए। इस दौरान मतदाताओं से जनसंपर्क कर समर्थन की अपील की गई।

इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। जुलूसों में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह, सुधीर मिश्र, संजय कपूर, अरुण सिंह, शोमनाथ विश्वकर्मा समेत अन्य पार्टीजन शामिल हुए।

उधर, भाजपा धूपचंडी मंडल ने रविवार की सुबह सरदार पटेल प्रतिमा मलदहिया पर स्वच्छता अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की। नरसिंह प्रसाद, राजेंद्र यादव, संतोष, दिलीप शर्मा आदि मुहिम में शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed