{"_id":"5a97dbf04f1c1b355a8b4627","slug":"bjp-sansad-safari-hit-car-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद की सफारी ने अधिवक्ता की कार में मारी टक्कर, जमकर हुआ हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद की सफारी ने अधिवक्ता की कार में मारी टक्कर, जमकर हुआ हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Thu, 01 Mar 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मनगर की गली से मेन रोड पर आ रहे थे सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र में गुरुवार को भाजपा सांसद की सफारी बेकाबू हो गई। राबर्ट्सगंज स्थित ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर भाजपा नेता की सफारी ने एक कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही टायर भी पंचर हो गया।
हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जिस कार में टक्कर हुई वह हाईकोर्ट इलाहाबाद की अधिवक्ता अनामिका श्रीवास्तव की थी। सफारी राबर्ट्सगंज सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार की थी। टक्कर के बाद अधिवक्ता और कुछ लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सांसद को घेर लिया।
अधिवक्ता अनामिका श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हादसे के बाद उन्होंने विरोध जताया तो सांसद छोटे लाल खरवार ने उन्हें धमकी दी। सांसद और उनके साथ लोग बदतमीजी और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए वहां से चले गए। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि अनामिका श्रीवास्तव की तहरीर पर सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार, उनके सहयोगी के खिलाफ लापरवाही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद से चुनाव लड़ रही हाईकोर्ट की अधिवक्ता डिजायर कार से अधिवक्ताओं से जनसपंर्क करने आ रही थीं।
अभी वह रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंची ही थी कि दूसरे किनारे से मेन सड़क पर आ रहे सांसद छोटे लाल खरवार की गाड़ी ने अधिवक्ता के कार के दाहिने साइड में जोरदार टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिजायर कार का अगला चक्का फट गया। नाराज अधिवक्ता सांसद के वाहन के आगे खड़ी हो गई। वाहन के अंदर से ही सांसद अधिवक्ता को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन अधिवक्ता ने उनकी बातों को नहीं सुना।

महिला अधिवक्ता ने मचाया हंगामा
नाराज अधिवक्ता ने सांसद का वाहन रोककर कार्रवाई पर अड़ी रही
- फोटो : अमर उजाला
तब तक सांसद के लोग वाहन से नीचे उतर पड़े और उसकी सूचना अन्य लोगों को दे दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही भाजपा के नेता भी पहुंच गए। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता सांसद का पक्ष लेते हुए उनकी गाड़ी साइड से निकालने लगे तो अधिवक्ता विरोध में उतर पड़ीं।
भीड़ को किनारे कर पुलिस ने सांसद को वहां से रवाना कर दिया। अधिवक्ता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सांसद के वाहन से उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई है। मामले का बिना निस्तारण हुए पुलिस ने सांसद को भेज दिया जो नियम के विरूद्ध है। पुलिस ने अधिवक्ता से तहरीर की मांग की है।
वहीं अधिवक्ता ने बताया कि वह अपने साइड से जा रही थी। गली से मेन रोड पर मुड़ने के समय सांसद की गाड़ी की स्पीड़ काफी तेज थी। उनका कहना है कि अगर पुलिस सांसद पर कार्रवाई नहीं करती है तो इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेंगी।
वहीं सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार ने कहा कि जानबूझकर किसी ने टक्कर नहीं मारी है। उनका वाहन तो धीमी गति से मेन रोड पर जा रहा था। उसी समय अधिवक्ता का वाहन उनकी गाड़ी से टकरा गई है।