फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP mla start protest for illegal truck in varanasi

बनारस में धरने पर बैठे भाजपा विधायक, जानिए क्या है माजरा

Wed, 07 Feb 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 07 Feb 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP mla start protest for illegal truck in varanasi
भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण - फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित पंचकोशी मार्ग पर ट्रकों का संचालन रोकने के लिए मंगलवार को देर शाम वाराणसी के जंसा क्षेत्र  के रामेश्वर बाजार में भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में इस मार्ग पर ट्रक बेधड़क चल रहे हैं। करीब एक घंटे बाद एसएसपी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


धरने की जानकारी मिलते ही जंसा थानाध्यक्ष हेमंत सिंह व रामेश्वर चौकी इंचार्ज श्याम बिहारी राम मौके पर पहुंच कर विधायक को मनाने की कोशिश की। इस दौरान विधायक ने पुलिस को खरी खोटी भी सुनाई। विधायक ने धरना स्थल से ही डीएम, एसएसपी से वार्ता कर प्रतिबंधित मार्ग पर तत्काल ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने के साथ दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दिया कि जब तक ट्रकों का संचालन नहीं रुक जाता तब तक हम धरने से नहीं उठेंगे। विधायक के धरने पर बैठने से आला अफसरों में हड़कंप मच गया। विधायक ने बताया कि पंचकोशी मार्ग पर ट्रकों के संचालन पर प्रतिबंध है। बावजूद पुलिस सुविधा शुल्क लेकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों को चलवाती है। इससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि एक सप्ताह पूर्व डीएम और एसएसपी से वार्ता कर ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की थी। जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि ट्रकों का संचालन पूर्णतया बंद रहेगा। इसके बाद भी पुलिस ट्रकों का संचालन करवा रही है। धरने पर बैठने की वजह से हरहुआ वाया रामेश्वर जंसा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed