फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP mla saurabh shrivastav giving befitting reply to social media user for saying sala to him

भाजपा विधायक को बोला 'साला', तो बोले एमएलए- रिश्तेदार बना लिया तो पता दीजिए, रक्षाबंधन पर आपकी पत्नी से राखी बंधवाने आऊंगा

Thu, 18 Mar 2021 05:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Mar 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
BJP mla saurabh shrivastav giving befitting reply to social media user for saying sala to him
विधायक सौरभ श्रीवास्तव। - फोटो : फेसबुक

सोशल मीडिया पर लोग आज बहुत एक्टिव रहते हैं। साथ ही उस पर भड़ास भी निकालते हैं। वाराणसी में भी गुरुवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव पर एक व्यक्ति ने भड़ास निकाली। फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनको काफी कुछ कहा है। उस शख्स ने उन्हें साला बोला तो विधायक ने भी ऐसा जवाब दिया कि सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामला कुछ ऐसा है कि 'आप बनारसी हैं' नाम का एक फेसबुक पेज है, जहां ज्यादातर बनारस के लोग जुड़े हुए हैं। पेज पर लोगों से पूछा गया कि आपके क्षेत्र का विधायक कौन है? साथ ही लोगों से उनके क्षेत्र में विधायकों के कामकाज के बारे में पूछा था। इस दौरान काफी लोगों ने विधायकों और उनके काम के बारे में ग्राउंड रिपोर्ट दी। एक व्यक्ति ने वाराणसी के कैंट क्षेत्र से विधायक सौरभ श्रीवास्तव के बारे में बताया और उनके लिए 'साला' शब्द का प्रयोग किया। यह विधायक के समर्थक को अच्छी नहीं लगी और समर्थक ने विधायक से इसके बारे में शिकायत की। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर करने को कहा। इस पर विधायक ने जो जवाब दिया लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक ने दिया यह जवाब
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उसी पोस्ट पर जाकर साला कहने वाले को एक दम अच्छा जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि इस मुझे इस पोस्ट पर अपने बारे में कुछ कमेंट पढ़ कर बहुत आनंद आया है। एक सज्जन ने तो मुझे अपना रिश्तेदार (साला) बना लिया। मैं उनका अभिनंदन करता हूं। अगर आप अपना पता भी दे दें तो मैं रक्षाबंधन पर आपकी पत्नी से राखी बंधवाने जरूर आऊंगा। मुझे किसी कार्यकर्ता ने आपके कमेंट का स्क्रीनशॉट भेज कर आपके खिलाफ एफआईआर कराने के लिए कहा था। तो मैंने उन्हें मना कर दिया। आखिर आप मुझे अपना करीबी रिश्तेदार बना रहे हैं तो आप पर एफआईआर कैसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक ने आगे लिखा कि सादर प्रणाम बहनोई जी। आपके जनप्रतिनिधि के तौर पर आपको उत्तर देना मेरा दायित्व है। इसलिए दे रहा हूं। हम सभी भाजपा के जनसेवक अपनी पूरी शक्ति से आपके विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप सभी से एक अपील है, मैं अपने फेसबुक पेज का लिंक दे रहा हूं। आप सभी से निवेदन है कि 11 मार्च 2017 से मेरे अब तक के कामों को फेसबुक पर देखने की कृपा करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed