फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP members of the commotion, the ultimatum of resignation

भाजपाइयों का हंगामा, इस्तीफे का अल्टीमेटम

Wed, 01 Feb 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 01 Feb 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
BJP members of the commotion, the ultimatum of resignation
BJP
शहर दक्षिणी सीट से विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा की टिकट काटे जाने के बाद शुरू पार्टी कार्यकर्ताओं का आक्रोश अनियंत्रित होने लगा है। मंगलवार देर शाम पार्टी कार्यालय में चुनावी तैयारी के लिए विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाजपा महानगर के पदाधिकारियों और पार्षदों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। इसी दौरान चेतगंज मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने अल्टीमेटम दिया कि उनके साथ कई कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन

 


बैठक में धर्मेंद्र ने कहा कि 649 कार्यकर्ताओं की सूची बनाई गई है। यदि कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई तो सूची महानगर अध्यक्ष को सौंप देंगे। क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र ने जैसे ही कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, महानगर उपाध्यक्ष लालजी गुप्ता ने इसका विरोध कर दिया। इस पर मंडल के अन्य पदाधिकारी और भाजपा पार्षद ताली बजाकर विरोध करने लगे। पदाधिकारियों ने कहा कि दादा का टिकट कटने के बाद दक्षिणी के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को पुनर्विचार के लिए पत्रक दिया था। अब तक इस पर कुछ नहीं हुआ है। बैठक में काशी विश्वनाथ, दीनदयाल, मध्यमेश्वर मंडल के पदाधिकारियों के अलावा पार्षदों में संजय शाह मुन्ना, बृज किशोर दास, नरसिंह बाबा, किशोर सेठ, शोमनाथ मौर्य आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन



उधर, शहर उत्तरी और कैंट विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी की ओर से वोटर लिस्ट के लिए ‘पन्ना प्रभारी’ नाम दिया गया है। इसकी तैयारी बूथ स्तर से की जा रही है। बैठकों में उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि उत्तरी का बूथ सम्मेलन 12 फरवरी को होगा। यहां 357 बूथ हैं। एक बूथ पर 21 सदस्य बनाए गए थे जिनकी संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि समेत सारनाथ, राजश्री, धूपचंडी मंडल के नेता शामिल रहे। कैंट क्षेत्र की बैठक में महामना, रविदास, छावनी और रामनगर मंडल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से भाजपा में उठे विरोध को खत्म करना के लिए पार्टी ने रूठों को मनाने और विरोधियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो विरोधियों के रवैया न बदलने पर उनकी सदस्यता खत्म की जा सकती है। पिछले दिनों ओम माथुर और केशव प्रसाद मौर्य के सामने विरोध जताने वालों को वीडियो फुटेज के जरिए चिह्नित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed