{"_id":"6b02a503d68e1eaac00f11eb","slug":"bjp-has-announced-district-presidents-of-scheduled-caste-morcha-in-six-districts-rinku-bhartiya-from-varanasi-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने छह जिलों में घोषित किए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष, वाराणसी से रिंकू भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने छह जिलों में घोषित किए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष, वाराणसी से रिंकू भारतीय
Sun, 22 Nov 2026 01:48 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:48 PM IST
सार
भाजपा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने छह जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। वाराणसी महानगर से रिंकू भारतीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची 22 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी हुई।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में वाराणसी महानगर से रिंकू भारतीय को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रविवार, 22 नवंबर को जारी इस सूची में प्रदेश के छह जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
पूरी सूची: https://staticimg.amarujala.com/assets/applications/2026/11/22/sc-morcha-district-president-1_6b02a5117954b.pdf
विज्ञापन
छह जिलों में हुई नियुक्तियां
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जारी सूची के अनुसार, मेरठ महानगर से विश्वजीत सोनकर, अलीगढ़ महानगर से मनोज माहौर, ललितपुर से राहुल श्रीवास, चित्रकूट से अजय वर्मा और सिद्धार्थनगर से संजय गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी रिंकू भारतीय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह घोषणा भाजपा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत की ओर से जारी पत्र में की गई है।
