फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP government again in Kashi, Ashok Tiwari became mayor with a landslide victory

NIkay Chunav Result: वाराणसी में फिर भाजपा सरकार, प्रचंड जीत के साथ मेयर बने अशोक तिवारी

Sun, 14 May 2023 10:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2023 10:05 AM IST
सार

भाजपा के गढ़ में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। बसपा का एक भी पार्षद प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका है। कांग्रेस को भी तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन
BJP government again in Kashi, Ashok Tiwari became mayor with a landslide victory
वाराणसी में मेयर सीट पर भाजपा के अशोक तिवारी की जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रचंड जीत के साथ काशी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है। मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने 1,33,137 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से सपा के ओपी सिंह को चुनाव में हरा दिया। इससे पहले मेयर पद के किसी प्रत्याशी ने इतने बड़े अंतर से चुनाव नहीं जीता है। नगर निगम के इतिहास में पहली बार शहर में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। पार्षद पद के 63 प्रत्याशी चुनाव जीतकर मिनी सदन पहुंचे हैं। यह रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


भाजपा के गढ़ में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। बसपा का एक भी पार्षद प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका है। कांग्रेस को भी तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने जो चुनाव परिणाम घोषित किए हैं, उसके मुताबिक, वाराणसी नगर निगम चुनाव में भाजपा की आंधी चली है। मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने पहले ही राउंड से बढ़त बनाई, जो 29वें राउंड तक बरकरार रही। अशोक तिवारी को 2,91, 852 वोट मिले। सपा के ओपी सिंह 1,58, 715 वोट पाने में सफल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव को 94,288 वोट मिल सके। वह तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के गढ़ में कांग्रेस की हालत बेहद पतली, जमानत तक नहीं बचा सके 86 में से 65 प्रत्याशी

बहुमत का जादुई आंकड़ा पार किया

पार्टी ने मिनी सदन के लिए निर्धारित पार्षदों के बहुमत के जादुई आंकड़े को भी पार कर लिया है। बहुमत के लिए 51 पार्षदों का विजयी होना जरूरी रहता है, लेकिन भाजपा के 63 पार्षद चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

मजबूत गढ़ में फिर खिला कमल

वाराणसी भाजपा का मजबूत गढ़ है। यह सीट पिछले 28 वर्षों से भाजपा के पास है, इसलिए जीत के अलग मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सत्ता विरोधी लहर के बाद भी प्रचंड जीत हुई है। इसमें संगठन, सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण है।

अब तक की सबसे बड़ी जीत
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी की अब तक सबसे बड़ी जीत हुई है। 2017 में भाजपा की मृदुला जायसवाल 78,843 वोटों के अंतर से चुनाव जीती थीं। वर्ष 2012 में भाजपा प्रत्याशी राम गोपाल मोहले के जीत का अंतर 62, 117 वोटों का था, लेकिन इस बार 1,33,137 वोटों के अंतर से जीत मिली है।
 

मतगणना के अंतिम परिणाम

  • अशोक तिवारी(भाजपा)-2,91,852
  • ओपी सिंह (सपा)-1,58,715
  • अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-94,288
  • शारदा टंडन (आप)-8,077
  • सुभाष चंद माझी (बसपा)-36,218
  • आनंद कुमार तिवारी (सुभासपा )-12,799
  • ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय)-4,114
  • दीपक लाल (निर्दलीय)-2,879
  • वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय)-5,433
  • शमशेर खान (निर्दलीय)-2,140
  • हरीश मिश्रा (निर्दलीय)-5,458
  • नोटा-4852
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed