फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP cut ticket of ramakant and azamgarh seat give Nirahua in loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : टेढ़ी खीर है आजमगढ़ सीट, रमाकांत जैसा जलवा दिखा पाएंगे 'निरहुआ'!

Fri, 05 Apr 2019 08:53 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Apr 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
BJP cut ticket of ramakant and azamgarh seat give Nirahua in loksabha election 2019
दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' (फाइल फोटो)

भाजपा के परंपरागत मतदाताओं और अपने निजी सहयोगियों की बदौलत पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने एक बार आजमगढ़ में कमल का फूल खिलाया था। इस बार भी वह टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' को टिकट दिया है। 'निरहुआ' के लिए आजमगढ़ की सीट टेढ़ी खीर साबित हो सकती है।

विज्ञापन


आजमगढ़ में व्यापारी, अन्य पिछड़ा वर्ग और सवर्ण भाजपा के परंपरागत वोटर माने जाते हैं। 2009 में यादवों और इसी वर्ग के बूते ही रमाकांत ने यहां से भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की थी। 2014 में उन्हें सपा के मुलायम सिंह यादव के मुकाबले 63 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। रमाकांत को दो लाख 76 हजार 998 मत मिले थे। 
विज्ञापन


इस बार भी रमाकांत को भाजपा की टिकट का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। भाजपा ने उनका टिकट काट कर भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। दलित बिरादरियों के कुछ तबकों में रमाकांत की लोकप्रियता भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

लेकिन माना जा रहा है कि सपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि के कारण सवर्ण मतदाताओं का झुकाव उनकी ओर हो सकता है। कहा जा रहा है कि दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' अपनी बिरादरी और एससी-एसटी में भले ही सेंध लगा लें लेकिन भाजपा के परंपरागत मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को सहेजना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

रमाकांत को भारी पड़ी बयानबाजी

BJP cut ticket of ramakant and azamgarh seat give Nirahua in loksabha election 2019
रमाकांत यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रमाकांत को टिकट नहीं मिलने का कारण बताया जा रहा है कि उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर ले रखा था। पार्टी पर भी पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया था। पार्टी के बड़े कार्यक्रमों से भी वह नदारद रहते थे।

सूत्रों की मानें तो रमाकांत का टिकट पहले फाइनल हो चुका था लेकिन मुख्यमंत्री की नाराजगी के कारण इसकी घोषणा नहीं की गई। इसके बाद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी ने 'निरहुआ' को टिकट दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed