फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding miscreants snatched the bag on the strength of the weapon

बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर बैग छीना

Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched the bag on the strength of the weapon
मिर्जामुराद। क्षेत्र के रूपापुर स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार की दोपहर बिना नंबर की सफेद कलर की अपाचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक सवार से बैग छीन लिए। बैग में कुछ नहीं मिलने पर बाइक की चाभी और बाइक का कागजात निकाल कर बैग को सड़क पर फेंक कछवारोड की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

मिर्जामुराद क्षेत्र के लच्छापुर गांव निवासी राहुल वर्मा कछवारोड स्थित एक पैथोलॉजी लैब में काम करता है। रविवार को वह कछवारोड से मिर्जामुराद की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर रोककर बैग छीन लिए, लेकिन रुपये हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

--------
किशोर लापता, मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
मिर्जामुराद। क्षेत्र के दुधवा ग्राम स्थित अपने ननिहाल में रहने वाला 15 वर्षीय एक किशोर बीते मार्च महीने की 10 तारीख को गांव से कहीं रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। जो काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं लगा तो किशोर की मां राविया बेगम ने रविवार को मिर्जामुराद थाना पहुंच तहरीर दे गुम शुदगी दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed