फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike owner get challan after four years of bike stolen

भुक्तभोगी हैरान तो पुलिस भी परेशान, चार साल पहले चोरी हुई बाइक का अब आया चालान

Mon, 03 Dec 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Dec 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Bike owner get challan after four years of bike stolen
- फोटो : demo
चार साल पहले चोरी गई बाइक का चालान बाइक मालिक को मिला सिर चकरा गया। वह हैरान रह गया कि ऐसा कैसे हो सकता है। मामला वाराणसी का है।  महेशपुर निवासी राजेश कुमार गुप्ता की बाइक चार साल पहले 20 नवंबर 2014 को चोरी हुई थी। यातायात नियमों के उल्लंघन में चोरी हुई बाइक का चालान राजेश के पास पहुंचा तो उनका सिर चकरा गया।
विज्ञापन


रविवार को मंडुवाडीह थाने जाकर राजेश ने प्रकरण की जानकारी दी। कहा कि, एसएसपी से आज मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी देंगे। राजेश ने बताया कि जब उन्होंने बाइक चोरी होने की जानकारी मंडुवाडीह थाने को दी थी तो उन्हें जांच की बात कह कर पीली पर्ची थमा दी गई थी। उन्होंने थाने का खूब चक्कर काटा लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय से चालान उनके घर आया है इसका मतलब है कि चोरी होने के बाद भी उनकी बाइक उसी रजिस्ट्रेशन नंबर पर शहर में चल रही है। राजेश ने कहा कि इससे यह भी साफ पता चलता है कि चोर इतना मनबढ़ है कि पुलिस से उसे बिल्कुल डर नहीं लगता है और वो बेखौफ तरीके से शहर में घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश की चार साल पहले चोरी गई बाइक और चालान का कागज मंडुवाडीह थाने पर खासी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed