Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU's device will regulate oxygen, air pressure, temperature, humidity, and airflow around living organisms.

Varanasi News: बीएचयू की डिवाइस जीवों के आसपास ऑक्सीजन, वायुदाब, तापमान, नमी, हवा को करेगी नियंत्रित

Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
BHU's device will regulate oxygen, air pressure, temperature, humidity, and airflow around living organisms.
बीएचयू में एक ऐसी डिवाइस बनाई गई है कि जो एक निश्चित जगह में जीव-जंतुओं के लिए अलग-अलग पर्यावरणीय परिस्थितियां तैयार कर सकती है। इससे ऑक्सीजन की मात्रा, वायुदाब, तापमान, आर्द्रता (नमी), वायु की गुणवत्ता और प्रकाश जैसी परिस्थितियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों का जीवों के शरीर और व्यवहार पर क्या प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

अब तक इस तरह के कई उपकरण या तो बहुत महंगे थे या एक समय में सिर्फ एक-दो पर्यावरणीय स्थितियों का ही अध्ययन कर सकते थे। पहली बार इस पर बीएचयू को कम लागत वाले पर्यावरणीय सिमुलेशन पोर्टेबल डिवाइस बनाने पर पेटेंट मिला है। इस खोज का शीर्षक है, ए लो कॉस्ट एंड पोर्टेबल स्मॉल एनिमल्स, डिवाइस फॉर सिमुलेशन ऑफ डिफरिंग एनवायरमेंटल कंडीशंस। यह खोज बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में शरीर क्रिया विज्ञान विभाग के डॉ. अनिल कुमार यादव और डॉ. कुमार सर्वोत्तम ने किया है।
विज्ञापन


---
पहाड़ों में कम ऑक्सीजन और एयर एंबुलेंस के रिसर्च में होगा इस्तेमाल
इससे देश के सीमित संसाधनों वाले शैक्षणिक और रिसर्च लैब को भी कम खर्च में आधुनिक शोध सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस उपकरण का उपयोग ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कम ऑक्सीजन की स्थिति, वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, श्वसन संबंधी रोगों, अंतरिक्ष और एयर एंबुलेंस और अन्य जैव-चिकित्सकीय अनुसंधानों में किया जा सकेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह उपकरण भविष्य में नई दवाओं के परीक्षण और मानव स्वास्थ्य से जुड़े कई शोधों में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed