फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: UP's first bone and tissue bank opened in trauma center, trial of machines started

BHU: बनारस के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुला यूपी का पहला बोन एंड टिशु बैंक, मशीनों का ट्रायल शुरू

Tue, 18 Apr 2023 01:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 18 Apr 2023 01:21 PM IST
सार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हर दिन वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड आदि प्रदेशों से घायल इलाज के लिए आते हैं। इनमें कई ऐसे होते हैं, जिनके हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्से की हड्डियां टूट जाती हैं।

विज्ञापन
BHU: UP's first bone and tissue bank opened in trauma center, trial of machines started
बीएचयू ट्रामा सेंटर - फोटो : self

विस्तार

चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रदेश का पहला बोन एंड टिशु बैंक बनकर तैयार हो गया है। मशीनें आ चुकी हैं और अब उनका ट्रायल हो रहा है। सड़क व अन्य दुर्घटना में घायलों के ऑपरेशन के दौरान निकल जाने वाली हड्डियों और टिशू को इस बैंक में जमा किया जाएगा। ताकि भविष्य में ये किसी जरूरतमंद के काम आ सकें और उन्हें नया जीवन दिया जा सके।

विज्ञापन

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हर दिन वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड आदि प्रदेशों से घायल इलाज के लिए आते हैं। इनमें कई ऐसे होते हैं, जिनके हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्से की हड्डियां टूट जाती हैं। ऑपरेशन के दौरान जो हड्डियां जुड़ नहीं पातीं, उन्हें मजबूरी में निकालना पड़ता है। यही टिशु के साथ भी होता है। अब इन हड्डियों और टिशु को ट्रॉमा सेंटर में बने बोन एंड टिशु बैंक में जमा किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली स्थित एम्स के बाद बीएचयू में खुलने वाला बोन एंड टिशु बैंक दूसरा बैंक है।

विज्ञापन

 

BHU: UP's first bone and tissue bank opened in trauma center, trial of machines started
सर सुंदरलाल अस्पताल , बीएचयू - फोटो : फाइल

ये होगा फायदा

इस बोन एंड टिशु बैंक के बनने से घायलों के इलाज में काफी सहूलियत होगी। दुर्घटना में हाथ-पैर की टूटी हड्डियों के प्रत्यारोपण में भी समस्या नहीं आएगी। बोन कैंसर पीड़ितों को भी इस बैंक का काफी लाभ मिलेगा।                                                                                                                         ---

बोन एंड टिशु बैंक में तीन आधुनिक मशीनें लगवाकर इसका ट्रायल कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के स्तर से कुछ औपचारिकताएं बाकी रह गई हैं। इसे भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद बैंक में बोन और टिशु रखवाए जाएंगे। - प्रो. सौरभ सिंह, प्रभारी ट्रॉमा सेंटर बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed