{"_id":"6a3d120eab38d3543d027211","slug":"bhu-trauma-centre-test-reports-can-be-downloaded-via-wi-fi-facility-in-varanasi-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में वाई-फाई सुविधा से डाउनलोड कर सकेंगे जांच रिपोर्ट, ऑनलाइन मिलेगी हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में वाई-फाई सुविधा से डाउनलोड कर सकेंगे जांच रिपोर्ट, ऑनलाइन मिलेगी हर जानकारी
Thu, 25 Jun 2026 05:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:04 PM IST
सार
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में महापौर, कुलपति ने मरीजों के लिए निःशुल्क हाई स्पीड वाई फाई सेवा का शुभारंभ किया। ऐसे में अब वाई-फाई सुविधा से जांच रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
महापौर, कुलपति ने किया मरीजों के लिए निःशुल्क हाई स्पीड वाई-फाई सेवा का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीज अब ब्लड, एक्स रे सहित अन्य जांच रिपोर्ट मोबाइल पर वाईफाई सुविधा के तहत डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन हर जानकारी पा सकेंगे। विश्वविद्यालय के कार्यकारिणी परिषद के सदस्य और महापौर अशोक तिवारी, कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर कैंपस में वाराणसी, पूर्वांचल के अन्य जिलों के साथ ही बिहार आदि जगहों से हर दिन बड़ी संख्या मे मरीज आते हैं। ओपीडी में और वार्ड मे मरीजों को खून जांच के बाद उसकी रिपोर्ट मोबाइल पर भेजी जाती है। ट्रामा सेंटर परिसर में मरीजो, तिमारदारों के लिए बने वेटिंग हॉल में निशुल्क वाईफाई का लाभ मिलेगा। इसके तहत मरीज जहां अपने जांच रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकेंगे वहीं ट्रामा सेंटर से जुड़ी सुविधाओं को एक क्लिक पर जान सकेंगे।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रोफेसर सौरभ सिंह ने महापौर, बीएसएनएल के प्रमुख महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों के प्रति आभार जताया। कहा कि यह सुविधा न केवल मरीजों एवं तीमारदारों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें उपचार के दौरान आवश्यक सूचनाओं, संचार माध्यमों एवं ऑनलाइन सेवाओं तक सहज पहुंच भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान मे आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुकी है। ट्रॉमा सेंटर में निःशुल्क वाई-फाई सुविधा की उपलब्धता से मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर संचार, सूचना एवं ऑनलाइन सेवाओं तक सरल पहुंच प्राप्त होगी।
उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए नगर निगम वाराणसी, बीएसएनएल का आभार व्यक्त किया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम वाराणसी नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह उसी कि अहम् कड़ी है।भविष्य में भी शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।