फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Swayam portal Link released for registration 63 course will start from July 21

BHU: स्वयं पोर्टल के 67 कोर्स की कक्षाएं 21 जुलाई से, रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक जारी; पढ़ें- पूरी जानकारी

Thu, 12 Jun 2025 12:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Jun 2025 12:35 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में स्वयं पोर्टल के 67 कोर्स की कक्षाएं 21 जुलाई से शुरू होंगी। पंजीकरण के लिए लिंक जारी कर दिया गया है। वहीं कोर्स का प्रोमो वीडियो भी अपलोड किया जा रहा है। 

विज्ञापन
BHU Swayam portal Link released for registration 63 course will start from July 21
बीएचयू कैंपस में जाते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के स्वयं पोर्टल के 63 कोर्स की शुरुआत 21 जुलाई और 18 अगस्त से होगी। परीक्षाएं अक्तूबर में करा ली जाएंगी। सभी कोर्स के सिलेबस और कक्षाओं की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। स्वयं पोर्टल पर बीएचयू के सारे कोर्स का प्रोमो वीडियो भी अपलोड किया जा रहा है। कई वीडियो पोस्ट भी किए जा चुके हैं। उसी वेब पेज पर ही कोर्स का विवरण और कक्षा, परीक्षा आदि के दिन और समय साझा किए गए हैं।

विज्ञापन


पाठ्यक्रमों को जानने और पंजीकरण के लिए https://swayam.gov.in/INI लिंक पर क्लिक किया जा सकता है। वहीं इससे पहले बीते दो सत्रों के लिए पहले ही 37 पाठ्यक्रम विकसित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


स्वयं पोर्टल के तहत 30 दिन, 60 दिन और 84 दिनों के कोर्स चलाएंगे जाएंगे। इनमें वाणिज्य, प्रबंधन, कला, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान, विधि, इंजीनियरिंग, आयुर्वेद जैसे कई विषयों के प्रोफेसर अपना डिजिटल लेक्चर देंगे। इसे सभी पंजीकृत छात्र-छात्राएं मुफ्त में देख सकेंगे। स्वयं पोर्टल पर बीएचयू पारंपरिक और वर्तमान दोनों तरह के विषयों की कक्षाएं चलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे भारत में पहुंचेगी बीएचयू की निशुल्क शिक्षा

स्वयं कोर्स का पूरा नाम - स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिवल लर्निंग फॉर यंग एस्पाइरिंग माइंड्स। इसे भारत सरकार ने देश के सभी युवाओं की निशुल्क और उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया है। बीएचयू की निशुल्क शिक्षा का फायदा पूरे भारत का हर एक युवा उठा सकता है। वहीं, शिक्षा मंत्रालय की ओर से बीएचयू को स्वयं पोर्टल का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है।

बनी 18 विशेषज्ञों की कमेटी
बीएचयू में स्वयं पोर्टल के लिए 18 विशेषज्ञों की एग्जीक्यूटिव कमेटी तय की गई है। बीएचयू स्थित प्रबंध शास्त्र संस्थान के डॉ. आशुतोष मोहन को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। डिप्टी कोआर्डिनेटर डॉ. पंकज सिंह को बनाया गया है। वहीं बाकी के सदस्यों को इस कोर्स के लेक्चर के लिए चुना गया है। स्वयं गवर्निंग बोर्ड की 26वीं बैठक में बीएचयू को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed