फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students abducted and thrashed the restaurant operator

Varanasi News: बीएचयू के छात्रों ने रेस्टोरेंट संचालक को अगवा कर पीटा

Mon, 03 Jul 2023 07:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
BHU students abducted and thrashed the restaurant operator
बीएचयू परिसर में मारा पीटा गया, मोबाइल और रुपये लूटने का आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लंका स्थित एक रेस्टोरेंट में फ्राइड राइस खाने के विवाद में रविवार की रात बीएचयू के मनबढ़ छात्रों ने रेस्टोेरेंट संचालक को अगवा कर बीएचयू परिसर में ले जाकर मारा पीटा। लहूलुहान हाल में संचालक को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक का आरोप है कि छात्रों ने कपड़े भी उतरवाए और मोबाइल, नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


लंका स्थित रेस्टोरेंट संचालक देवेश कुमार शारदा के अनुसार रात में मनीष यादव नामक युवक रेस्टोंरेंट में आया और छह प्लेट फ्राइड राइस का आर्डर दिया। कर्मचारी ने आर्डर पर माल तैयार कर 360 रुपये का बिल लेकर पहुंचा तो मनीष यादव खुद को एलबीएस छात्रावास का बताते हुए बिल में छूट की बात कही। उस दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद एक अन्य युवक ने मनीष के छात्रावास का नहीं होने का दावा करने लगा। मनीष और उक्त युवक में कहासुनी हो गई और युवक ने कुछ साथियों को बुलवा कर मनीष की पिटाई करा दी। मनीष ने फोन कर अपने छह से सात की संख्या में साथियों को बुलवा लिया। पीड़ित देवेश कुमार शारदा का आरोप है कि मनीष के साथ आए युवकों ने उसे मारापीटा और फिर बाइक से लेकर बीएचयू के बिड़ला छात्रावास के सामने पहुंचे और जमकर पिटाई की। परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे और वहां भी मारा पीटा। इसके बाद हैदराबाद गेट के पास ले गए। इस दौरान एक छात्र ने किसी तरह छुड़ाया। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed