फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student hostage in hostel

बीएचयूः विधि संकाय के सभी हॉस्टलों के वार्डन और एडमिन वार्डन ने दिया इस्तीफा 

Sat, 01 Dec 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 01 Dec 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
BHU student hostage in hostel
छात्रों को समझाते एसपी सिटी - फोटो : amar ujala
कम उपस्थिति के चलते वंचित किए गए बीएचयू में विधि संकाय के छात्रों ने शुक्रवार की सुबह हॉस्टल गेट पर ताला जड़कर खुद को हॉस्टल के अंदर बंद लिया। न वो खुद परीक्षा देने गए और ना ही दूसरे छात्रों को परीक्षा देने दी। छात्रों ने वार्डन पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं इस घटना से नाराज विधि संकाय के सभी हॉस्टल के वार्डन और एडमिन वार्डन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पद का निर्वहन करने में असमर्थता जताई है। उधर देर शाम विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन पर छात्रों ने हॉस्टल गेट का ताला खोल दिया।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विधि संकाय की एक दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विधि संकाय के 120 छात्र-छात्राओं को कम उपस्थिति के चलते परीक्षा से वंचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह द्वार और संकाय में धरना और विरोध प्रदर्शन के बाद 40 फीसदी से ऊपर वालों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी। बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। इसी बीच गुरुवार की देर रात डॉ. भगवानदास हॉस्टल में दो छात्र गुट आपस में ही भिड़ गए थे।

बताया जा रहा है कि जो छात्र परीक्षा से वंचित रह गए थे, उन्होंने परीक्षा देने वालों के साथ मारपीट की। इसके बाद शुक्रवार की सुबह उन्होंने खुद को ही हॉस्टल में बंद लिया। सुबह जैसे ही सूचना मिली प्राक्टोरियल बोर्ड पुलिस फोर्स के साथ हॉस्टल पहुंची। ताला तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन सुरक्षाकर्मी नाकाम रहे।

शाम को हॉस्टल का गेट खोला

BHU student hostage in hostel
हॉस्टल में बंधक बनाए गए छात्र - फोटो : amar ujala
छात्रों का आरोप था कि देर रात वार्डन प्रो. जेपी राय के गुंडों ने उनकी पिटाई की थी। उनके हॉस्टल से बाहर जाने में खतरा है, इसलिए उन्होंने अपने आप को हॉस्टल में बंद कर रखा है। छात्र वार्डन के इस्तीफे की मांग पर छात्र अड़ गए।

इस घटना के बाद न सिर्फ डॉ. भगवानदास हॉस्टल बल्कि विधि संकाय के डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास और चाणक्य छात्रावास के वार्डन और एडमिन वार्डन ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उनका कहना है कि इस परिस्थिति में वो अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। उधर देर शाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार रात हुई घटना के मामले की जांच करने का आश्वासन दिया और हॉस्टल के एडमिन वार्डन की जिम्मेदारी वार्डन को दे दी। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे छात्रों ने हॉस्टल का गेट खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed