फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student burn effigy of jinnah

एएमयू विवादः बीएचयू छात्रों ने फूंका जिन्ना का पुतला 

Sat, 05 May 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 05 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
BHU student burn effigy of jinnah
पुतला दहन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाए जाने के बाद से उपजा विवाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय तक पहुंच गया है। शुक्रवार को बीएचयू के छात्रों ने इस घटना के विरोध में एएमयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहम्मद अली जिन्ना का पुतला फूंका।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई की ओर से हुए इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने मांग की कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए। साथ ही एएमयू के कुलपति व प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन


छात्र अरुण चौबे ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जानी चाहिए। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर विश्वविद्यालय में लग रही है और विश्वविद्यालय प्रशासन को भनक क्यों नहीं लगी, ये एक बड़ा सवाल है। उन्होंने मांग की कि जिन्होंने ऐसा कृत्य किया है उनके खिलाफ राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed