{"_id":"67e794c347228d0b6c098d03","slug":"bhu-spent-more-than-one-crore-rupees-on-court-cases-in-one-year-disclosure-in-response-to-rti-in-varanasi-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बीएचयू ने एक साल में कोर्ट केस पर खर्च किए एक करोड़ से ज्यादा रुपये, आरटीआई के जवाब में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बीएचयू ने एक साल में कोर्ट केस पर खर्च किए एक करोड़ से ज्यादा रुपये, आरटीआई के जवाब में हुआ खुलासा
Sat, 29 Mar 2025 12:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:05 PM IST
सार
आरटीआई के जवाब में खुलासा हुआ है कि बीएचयू ने एक साल में कोर्ट केस पर एक करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए हैं। जवाब में ये भी बताया गया है कि बीएचयू के पैनल में 25 अधिवक्ता हैं, लेकिन बाहरी वकीलों की भी जरूरत पड़ी है।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू ने एक साल में लीगल सेल पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च दिए। यानी कि कोर्ट केस में बीएचयू प्रशासन को डिफेंड करने के लिए ये धन खर्च किया है। इसका खुलासा हाल ही में आए एक आरटीआई के जवाब में हुआ है। इसमें बताया गया है कि बीएचयू के पैनल में 25 अधिवक्ता हैं, लेकिन बाहरी वकीलों की भी जरूरत पड़ी है।
विज्ञापन
इस आरटीआई जवाब में बीएचयू ने माना है कि एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के अनुसार समय-समय पर बाहर से भी बड़े वकीलों को हायर किया गया। ये आरटीआई बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के वैद्य सुशील कुमार दुबे द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; स्वामी जितेंद्रानंद बोले: जिस यदुवंशी को गाय के दूध, गोबर, गोशाला से दुर्गंध आए, उसका DNA संदेह के घेरे में
विज्ञापन
इन्होंने 10 सवाल पूछे थे। इसमें 2022 से 2025 के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों पर किए गए खर्च का ब्योरा मांगा गया था, लेकिन बीएचयू की ओर से सिर्फ वित्तीय वर्ष 2024-25 का ही आंकड़ा भेजा गया।
दूसरे सवाल के जवाब में बताया गया कि 25 स्टैंडिंग काउंसिल अधिवक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए हैं बीएचयू में इनपैनल्ड हैं। इसके अलावा प्रोग्रेस रिपोर्ट और लीगल सेल के कुल बजट जैसी जानकारियां मांगी गईं, लेकिन इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: कैंसर से जूझ रहे शख्स ने फंदे से लटककर दी जान, घटना से परिवार में मचा कोहराम