फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man committed suicide by hanging in bhadohi

Bhadohi News: कैंसर से जूझ रहे शख्स ने फंदे से लटककर दी जान, घटना से परिवार में मचा कोहराम

Fri, 28 Mar 2025 07:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 28 Mar 2025 07:51 PM IST
सार

Bhadohi Latest News: भदोही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां कैंसर से जूझ रहे एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging in bhadohi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही नगर के वार्ड नंबर 10 पुरानी बाजार में घर की छत पर लगे एंगल के सहारे फंदे पर लटककर एक शख्स ने जान दे दी। शख्स काफी दिनों से मुंह के कैंसर से जूझ रहा था। बीएचयू के चिकित्सकों ने कैंसर के लास्ट स्टेज पर होने के कारण जवाब दे दिया था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
वार्ड नंबर 10 पुरानी बाजार निवासी गोपाल शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा काफी दिनों से मुंह के कैंसर से जूझ रहा था। बीएचयू में उसका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार अजय को चौथे स्टेज का कैंसर था। जिसके कारण उसे चिकित्सकों की ओर से भी जवाब मिल गया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पितवार की रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। वहीं युवक ने भी अपनी दवाईयां ली। इस बीच रात के समय वह छत पर जाकर फंदे से लटक गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गई महिलाओं की नजर उस पर पड़ी तो लोग दंग रह गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले उसके बड़े भाई की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। वहीं छह माह पूर्व मां का भी निधन हो गया था। तीन भाइयों में यह सबसे छोटा था। इसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed