{"_id":"67e77c8eb70523d94703575f","slug":"swami-jitendranand-said-in-varanasi-yaduvanshi-who-smelled-foul-odour-from-cowshed-under-suspicion-of-dna-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी जितेंद्रानंद बोले: जिस यदुवंशी को गाय के दूध, गोबर, गोशाला से दुर्गंध आए, उसका DNA संदेह के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी जितेंद्रानंद बोले: जिस यदुवंशी को गाय के दूध, गोबर, गोशाला से दुर्गंध आए, उसका DNA संदेह के घेरे में
Sat, 29 Mar 2025 10:22 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:22 AM IST
सार
Varanasi News: स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बोले कि जिस यदुवंशी को गोशाला से दुर्गंध आए, उसका डीएनए संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जिस यदुवंशी को गाय के दूध, गोबर और गोशाला से दुर्गंध आए, उसका डीएनए संदेह के घेरे में है। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने एक पत्रकार वार्ता में कहा था कि भाजपा को दुर्गंध पसंद है, तो वह गोशाला बना रहे, हम इत्र पार्क बना रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर जितेंद्रानंद ने वीडियो संदेश जारी किया और सपा नेता को जमकर घेरा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; रील के चक्कर में गंवा दी जान: ई-रिक्शा पर चढ़कर कर रहा था डांस, अचानक चलने से गिरकर हुई मौत
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शरीर की बदबू को छिपाने के लिए इत्र लगाया जाता है। गोशाला से इत्र की तुलना ठीक नहीं है। गाय का दूध शरीर को मजबूत बनाता है। इससे हर यदुवंशी जुड़ा है। वह गोशाला से जुड़कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है।
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: बिजली विभाग के कर्मी की पिटाई, वीडियो वायरल; 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज