{"_id":"5881c5364f1c1bc346efeb6c","slug":"bhu-silver-jubilee-was-historical","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक था बीएचयू का रजत जयंती समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक था बीएचयू का रजत जयंती समारोह
तबस्सुम, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 20 Jan 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जनवरी 1942, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद का दूसरा स्वर्णिम ऐतिहासिक दिन। बृहस्पतिवार को रजत जयंती के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। वसंत पंचमी के दिन 75 साल पहले जिस उत्साह और जोश के साथ विश्वविद्यालय की रजत जयंती मनाई गई, वह गरिमा और भव्यता आज भी यादगार है। उस वक्त का आयोजन न सिर्फ विश्वविद्यालय, बल्कि भारत के शैक्षणिक इतिहास में अनूठा था।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की रजत जयंती के साक्षी स्वयं महामना तो थे ही, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, पंडित गोविंद वल्लभ पंत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ. संपूर्णानंद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सरोजनी नायडू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. जाकिर हुसैन, सीवी रमन आदि भी आयोजन के साक्षी बने।
विज्ञापन
लंदन, ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज, ग्लास्गो, ओटावा समेत देश भर के अन्य विश्वविद्यालयों के विद्वतजनों के साथ-साथ देश भर के राजा-महाराजाओं ने भी समारोह में शिरकत की थी। रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में 18 जनवरी से ही यज्ञ, पूजा पाठ शुरू हो गए थे। 21 जनवरी को उस वक्त कुलपति रहे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन ने गीता पर विशिष्ट व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
प्रो. श्यामाचरण डे के नेतृत्व में विश्वविद्यालय से विशाल जुलूस निकला। जुलूस ने पहले मालवीय भवन के सामने महामना और महात्मा गांधी का दर्शन किया और फिर शिलान्यास स्थल तक गया। ये परंपरा दो साल पहले फिर से शुरू की गई है। एंफीथिएटर मैदान में आयोजित रजत जयंती समारोह में पंडाल में 30 हजार तो बाहर लाखों का जनसमूह था।
पूर्व शिक्षा निदेशक श्रीनिवास शर्मा ने लिखा है कि इस समारोह में हजारों लोग कई मील दूर से चलकर गांवों से आए थे। जब माइक पर घोषणा हुई कि मालवीय जी, महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू पंडाल में आ रहे हैं, जन समुदाय उन्हें देखने को अधीर हो उठा। इससे भगदड़ मच गई।
लोग एक-दूसरे पर गिरने-पड़ने लगे। नेहरू जी ने मेज पर चढ़कर सभी को रुकने को कहा लेकिन स्थिति जस की तस रही। तब मालवीय जी ने माइक संभाला। ये मालवीय जी की दिव्य वाणी का जादू था कि जो जहां था वहीं खड़ा रहा और दो घंटे ये उत्सव यज्ञ चलता रहा।