{"_id":"68eb98fe54bd1a8796059ce4","slug":"bhu-short-term-course-on-self-discipline-and-awareness-applications-accepted-until-1st-november-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU: स्व अनुशासन और जागरूकता पर चलेगा शाॅर्ट टर्म कोर्स, पहली नवंबर तक होंगे आवेदन; जानें खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: स्व अनुशासन और जागरूकता पर चलेगा शाॅर्ट टर्म कोर्स, पहली नवंबर तक होंगे आवेदन; जानें खास
Sun, 12 Oct 2025 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:33 PM IST
सार
BHU University: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम में चलने वाले इस कोर्स के लिए 15 दिन का पाठ्यक्रम तैयार कराया गया है। इसके लिए 01 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: बीएचयू में स्व अनुशासन और जागरूकता पर शाॅर्ट टर्म कोर्स शुरू किया जा रहा है। भारत अध्ययन कोर्स के तहत चलने वाले इस कोर्स में बीएचयू कैंपस के शिक्षक, छात्रों के साथ ही बाहर के लोग भी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध के साथ ही सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस कोर्स का पूरा नाम योग फाॅर सेल्फ डिसीप्लीन एंड सेल्फ अवेयरनेस है। यह कोर्स 3 से 17 नवंबर तक चलेगा। कुल 24 सत्रों होंगे जिसमें हर सत्र 1 घंटे का होगा। इसमें 12 थ्योरी और 12 सत्र प्रैक्टिकल के होंगे।
विज्ञापन
भारत अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से थ्योरी बताई जाएगी। वहीं योग की क्रियाओं में ध्यान, आसन, प्राणायाम के माध्यम से अनुशासित रहने की जानकारी मिलेगी। कोर्स पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एक नजर में आंकड़ें
- बीएचयू के रेग्यूलर छात्र और बाहर के छात्रों के लिए कोर्स फीस-1500 रुपये
- शिक्षक, शोध छात्र, कामकाजी लोग सहित अन्य लोग-3000 रुपये
- विदेशी और अप्रवासी छात्र-40 डाॅलर
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-01 नवंबर