बीएचयू: सेमेस्टर परीक्षाएं 18 नवंबर तक, तीन घंटे होंगे पेपर; इन विषयों की समयसारिणी जारी
बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाएं 18 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आयुर्वेद, दृश्यकला और चिकित्सा विज्ञान संकाय की परीक्षाओं की समयसारिणी जारी कर दी है। छात्र परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना से प्राप्त की जा सकती है।
विस्तार
बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। आयुर्वेद संकाय, दृश्य कला संकाय, चिकित्सा विज्ञान संकाय के लिए परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 18 नवंबर तक चलेंगी और पेपर तीन घंटे के होंगे। 12 दिसंबर को दीक्षांत समारोह मनाया जाना है। इसे लेकर भी तैयारियां चल रही हैं।
विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा की समयसारिणी संबंधित संकाय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कराई गई है। परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से जारी समयसारिणी के अनुसार दृश्यकला संकाय में पीएचडी कोर्स वर्क अप्लायड आर्ट पहले सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 14 अक्तूबर को होगी और 30 अक्तूबर को प्रैक्टिकल होगा। परीक्षा का समय 1.30 बजे से 4.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। बैचलर ऑफ साइंस इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी सेमेस्टर परीक्षा 10 अक्तूबर से शुरू हो गया है।
12 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक हर दिन सुबह 10 से 1 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। उधर, आयुर्वेद संकाय के विभागों में 12 नवंबर से 18 नवंबर तक(12-14-16 और 18 नवंबर) परीक्षा कराई जाएगी। जिन विभागों की समय-सारिणी जारी की गई है, उसमें प्रसूति तंत्र, शलाक्य तंत्र, शल्य तंत्र, संहिता एंड संस्कृत, सिद्धांत दर्शन, द्रव्यगुण विभाग, बाल रोग, कायचिकित्सा, क्रियाशरीर, रचना शरीर, रसशास्त्र, विकृति विज्ञान, स्वास्थ्यवृत्त और योगा विभाग शामिल है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी विद्यार्थियों को अपने पास पहचान पत्र और परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ में रखना जरूरी होगा।