फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Semester Exam: Semester exams will be held in BHU from the first week of May.

BHU Semester Exam:मई के पहले सप्ताह से बीएचयू में होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

Fri, 19 Apr 2024 05:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
BHU Semester Exam: Semester exams will be held in BHU from the first week of May.
बीएचयू और उससे जुड़े कॉलेजों के स्नातक, स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षा मई के पहले सप्ताह से कराई जाएगी। संबंधित विद्यार्थियों के पास परीक्षा फार्म भरने का 20 अप्रैल तक का मौका है। अगले सप्ताह तक परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर में दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। अब जबकि फार्म भरने में केवल दो दिन ही बचा है, ऐसे में विश्वविद्यालय के साथ ही इससे जुड़े कॉलेजों के परीक्षार्थी समय-सारिणी का इंतजार कर रहे हैं।बीएचयू की वेबसाइट पर पर रेग्युलर इक्जामिनेशन के तहत स्टूडेंट पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण में मिले यूजरनेम और पासवर्ड का प्रयोग कर परीक्षा फार्म भरा जा सकता है। संबंधित विद्यार्थी को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के बाद उसकी एक प्रिंट कॉपी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से 20 अप्रैल तक सेमेस्टर परीक्षा का फार्म भरवाने की तिथि तय की गई है। मई के पहले सप्ताह से परीक्षा कराने की तैयारी है। समय-सारिणी जल्द ही जारी होने की संभावना है। परीक्षा संबंधी तैयारियां भी पूरी करवाई जा रही हैं। -प्रो.एनके मिश्रा, परीक्षा नियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed