{"_id":"59cb68704f1c1bf2538b4a76","slug":"bhu-security-going-more-better-after-girl-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" BHU में बवाल के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की चल रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में बवाल के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की चल रही तैयारी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू के गेट पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था में अब बड़े बदलाव की तैयारी है। बवाल के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अत्याधुनिक हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे।
सभी महिला छात्रावासों और अन्य प्रमुख स्थानों को भी सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। मंगलवार को त्रिवेणी हॉस्टल के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगवाकर इसकी शुरुआत कर दी गई। गर्ल्स हॉस्टलों में महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी जल्द से जल्द करने की तैयारी है।
छात्राओं की प्रमुख मांग सुरक्षा इंतजामों को चुस्त-दुरुस्त किए जाने की थी। छेड़खानी की घटना के बाद उन्होंने चीफ प्राक्टर को लिखे शिकायती पत्र में कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात बवालबाजी, तोड़फोड़, आगजनी के बाद विश्वविद्यालय में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता न होने का मुद्दा और तूल पकड़ लिया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने, महिला छात्रावासों की सुरक्षा पर अधिक फोकस करने सहित कई अहम बिंदुओं पर पहल की है।
1350 एकड़ वाले इस परिसर में करीब 50 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी हमेशा बनी रहती है।

एक नजर में सुरक्षा की स्थिति
बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
स्वीकृत पद 754
वर्तमान में कार्यरत 580
सुरक्षा गार्डों की कमी 174
चौकीदार 208
कहां-कहां होती है तैनाती
आईआईटी, सर सुंदर लाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर, कमच्छा परिसर, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, वीसी लॉज, केंद्रीय कार्यालय, चीफ प्राक्टर आफिस, परिसर के साताें गेट, निर्धारित अधिकारी आदि।
इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा संबंधी शिकायत के लिए दो कंट्रोल रूम भी हैं। 0542-2369242 और 2369134 पर 24 घंटे शिकायत की जाती है।
फाइलों में दब गया सुरक्षागार्ड बढ़ाने का मामला
कैंपस में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव पहले ही तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया गया था लेकिन वह फाइलों में दब गया। चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह के मुताबिक प्रो. एसके सिंह की अध्यक्षता में इसके लिए एक कमेटी भी बनी थी लेकिन वह मामला कहां तक आगे बढ़ा है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।