फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu ranked third position in top ten university by nirf

देश के टॉप-10 यूनिवर्सिटी में बीएचयू को मिला तीसरा स्थान, जानिए कौन है नंबर वन

Thu, 06 Apr 2017 10:24 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 06 Apr 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
bhu ranked third position in top ten university by nirf
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने जारी की रैंकिंग - फोटो : file
नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने सोमवार को देश में मौजूद सभी यूनिवर्सिटी की 2017 की रैंकिंग जारी की है। एनआईआरएफ के मुताबिक देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग (ओवरऑल) में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय(बीएचयू) को 10वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


रैंकिंग देने के अलग अलग पैमाने तय किए थे। विश्वविद्यालय श्रेणी में बीएचयू को तीसरा स्थान मिला है। जबकि पहला स्थान भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलौर को मिला है। ओवरऑल रैंकिंग में भी भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलौर सबसे आगे है।
विज्ञापन


देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों मे आईआईटी बीएचयू को 30वां स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर है। देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में बीएचयू को 28वां स्थान प्राप्त हुआ है। आईआईएम अहमदाबाद पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को एनआईआरएफ के तहत भारतीय संस्थानों की रैंकिंग का दूसरा संस्करण जारी किया। एनआईआरएफ ने विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, फार्मेसी और प्रबंधन संस्थाओं के लिए गत वर्ष चार अप्रैल को पहली भारतीय रैंकिंग, 2016 प्रस्तुत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed