फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Questions asked on Pahalgam attack in semester examination questions on Waqf law

BHU: सेमेस्टर परीक्षा में पहलगाम हमले पर पूछा सवाल, इस परीक्षा में वक्फ कानून समेत छह धार्मिक मसलों के प्रश्न

Sat, 24 May 2025 09:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 May 2025 09:04 AM IST
सार

BHU News: बीएचयू के एमए की सेमेस्टर परीक्षा में छात्रों को इन सवालों के उत्तर देने थे। वे आश्चर्य थे कि इस बार प्रश्न पत्र में ऐसे सवाल पूछे गए थे। ये सारे पेपर बीएचयू के प्रोफसरों द्वारा तैयार किए जाते हैं।

विज्ञापन
BHU Questions asked on Pahalgam attack in semester examination questions on Waqf law
सेमेस्टर परीक्षा में पूछे गए सवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में राजनीति विज्ञान से एमए की सेमेस्टर परीक्षा में पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान पर भारत के मिसाइल अटैक पर सवाल पूछे गए हैं। देश में चल रहे धार्मिक विवादों और मसलों से जुड़े कुल पांच सवाल मिले। इसमें वक्फ संशोधन की जरूरत, आजकल पंथ निरपेक्ष राजनीति विवादों की व्याख्या और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने वाले वजहों के साथ ही गाजा-इस्राइल युद्ध से भी जुड़ा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न आया। 

विज्ञापन


50 से लेकर 250 शब्द और निबंध भी इन्हीं मसलों के इर्दगिर्द पूछे गए थे। सवालों में तथ्यात्मक उत्तर और निबंध में विचारों को लिखना था। इससे एकेडमिक जगत में थोड़ी हलचल सी मच गई है। कोई इसे एकेडमिक नुकसान तो कोई इसे करंट अफेयर्स के प्रति बढ़ता रुझान बता रहा है। एमए का पेपर उसी सिलेबस अंतरराष्ट्रीय मामलों में भी आता है। सारे पेपर बीएचयू के ही विभागों के प्रोफेसरों द्वारा तैयार किए जाते हैं।

विज्ञापन

घिसे-पिटे सवालों से मुक्ति
सोशल मीडिया पर बीएचयू के एक छात्र ने सवाल किया कि ये बीएचयू की एकेडमिक गतिविधि के लिए ठीक नहीं। वहीं कई छात्र और प्रोफेसरों ने उसके पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि पेपर पूछने का पैटर्न बदल गया है। 

स्टीरियोटाइप या पुराने सिद्धांतों के घिसे-पिटे सवालों के बजाय अब करंट अफेयर्स पर आधारित वैचारिकी बढ़ाने वाले सवालों को पूछा जा रहा है। वहीं, किसी दुश्मन देश के प्रति हम कितना रणनीतिक और स्पष्ट सोच रखते हैं, इसका भी पता चलता है। इससे एकेडमिक गतिविधि और भी बेहतर हो सकेगी।

BHU Questions asked on Pahalgam attack in semester examination questions on Waqf law
सेमेस्टर परीक्षा में पूछे गए सवाल। - फोटो : अमर उजाला

पूछे ये सवाल

  • पहलगाम आतंकी आक्रमण एवं प्रत्युत्तर में भारतीय प्रक्षेपास्त्र आक्रमण के परिप्रेक्ष्य में भारत-पाक तनावपूर्ण संबंधों का वर्णन कीजिए। 
  • वक्फ संशोधन कानून विवाद की 250 शब्दों में व्याख्या कीजिए। 
  • अनुच्छेद 27 पर 50 शब्द की टिप्पणी कीजिए। (किसी विशेष धर्म या धार्मिक संप्रदाय के प्रचार या रखरखाव के लिए कोई कर या शुल्क देने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। यह अनुच्छेद राज्य को किसी धर्म का दूसरे धर्म के मुकाबले पक्ष लेने से रोकता है।)
  • भारत में पंथ निरपेक्षता क्यों आवश्यक है, विवेचना कीजिए। (निबंध)
  • सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने वाले मुख्य कारकों की व्याख्या कीजिए। 
  • भारत में पंथ निरपेक्षता की व्याख्या पर चल रही बहस में प्रमुख तर्क और परिप्रेक्ष्य दीजिए क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed