फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU preparing to deal with the new form of Corona, 198 investigations on the first day

कोरोना के नए स्वरूप से निपटने की तैयारी में जुटा बीएचयू, पहले दिन 198 की जांच

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
BHU preparing to deal with the new form of Corona, 198 investigations on the first day
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर जारी अलर्ट के बाद मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग ने फोकस सैंपलिंग जिले में शुरू कर दी। पहले दिन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और आयुर्वेद कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों का रैंडम सैंपल लिया। इसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। प्रभारी सीएमओ का कहना है कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले सभी विमानों के यात्रियों की जांच एयरपोर्ट पर की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को आठ से 10 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 नवंबर से तीन दिनों की फोकस सैंपलिंग शुरू हो गई। इसमें शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों में सैंपल लिया जाना है। मंगलवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 98, आयुर्वेद कॉलेज में 100 छात्रों का सैंपल लिया गया। जिस तरह से नए स्वरूप को लेकर लोग डरे हैं, उसको लेकर प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि मॉस्क लगाकर घूमने, सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

टीकाकरण करने गई टीम को लौटाया
जिले में मंगलवार को 390 केंद्रों पर 43,745 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें ग्रामीण इलाकों में 2,729 लोग शामिल हैं। इस बीच मंगलवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक में टीका लगाने गई टीम को लोगों ने लौटा दिया। लोहता के कोटवा में यह जानकारी मिलने के बाद रैपिड रिस्पांस टीम भी पहुंची, लेकिन मनाने में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed