फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PhD Admission: Good news for students preparing for PhD, application date extended for entrance exam.

बीएचयू पीएचडी प्रवेश: शोध की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

Tue, 19 Sep 2023 11:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Sep 2023 11:11 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में करीब 1400 सीटें शोध की खाली हैं। एनटीए के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। छात्रों की मांग पर अब उन्हें आवेदन का एक मौका दिया गया है।

विज्ञापन
BHU PhD Admission: Good news for students preparing for PhD, application date extended for entrance exam.
बीएचयू एडमिशन डेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीएचयू में शोध में दाखिले की तैयारी में लगे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शोध प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के लिए 22 सितंबर तक की तिथि बढ़ा दी है। ऐसे में छात्रों के पास पांच दिन का मौका है। विश्वविद्यालय की ओर से इसकी जानकारी एक्स पर भी डाल दी गई है। पिछले दिनों छात्रों ने शोध प्रवेश परीक्षा के लिए जारी बुलेटिन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बदलाव की मांग की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम: इस वजह से सबसे हटकर होगा ये स्टेडियम, जिसका पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में करीब 1400 सीटें शोध की खाली हैं। एनटीए के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। छात्रों की मांग पर अब उन्हें आवेदन का एक मौका दिया गया है। 22 सितंबर रात 9 बजे तक आवेदन करने के बाद उसी दिन रात 11.50 बजे तक छात्र अपनी फीस ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। एनटीए ने भी आदेश जारी कर दिया है। बताया गया है कि फॉर्म में किसी तरह का सुधार भी 23 और 24 सितंबर को किया जा सकेगा। आवेदन की तिथि बढ़ने से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed