फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganjari International Cricket Stadium: The theme of the country's first cricket stadium is religious.

गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम: इस वजह से सबसे हटकर होगा ये स्टेडियम, जिसका पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

Tue, 19 Sep 2023 10:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Sep 2023 10:19 AM IST
सार

पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को करेंगे। इसकी तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को की है। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम स्थल को देखा और सभी तैयारियों को जल्द पूरा की जिम्मेदारी तय की।

विज्ञापन
Ganjari International Cricket Stadium: The theme of the country's first cricket stadium is religious.
गंजारी गांव में बनने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का मॉडल देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की थीम धार्मिक होगी। यह देश का पहला स्टेडियम होगा, जिसके भवन व डिजाइन में भगवान भोले शंकर और उनकी नगरी काशी की झलक देखने को मिलेगी। स्टेडियम दर्शनीय व आधुनिक सुविधा -संसाधनों से लैस होगा। इसकी आधिकारिक डिजाइन जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- स्कूल में अलग अंदाज में दिखे सीएम योगी: बच्चों से पूछा- 'माता पिता की याद तो नहीं आती, खाना ठीक से मिलता है'

विज्ञापन

पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को करेंगे। इसकी तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को की है। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम स्थल को देखा और सभी तैयारियों को जल्द पूरा की जिम्मेदारी तय की। 30.86 एकड़ में बनने वाले स्टेडियम में एक साथ तीस हजार दर्शक बैठ सकेंगे। पहले चरण में स्टेडियम के साथ पार्किंग व एक प्रैक्टिस पिच बनाई जा रही है। स्टेडियम निर्माण पर 451 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बीसीसीआई 330 करोड़ रुपये खर्च करके स्टेडियम का निर्माण कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed