{"_id":"595bc5614f1c1bb4378b4568","slug":"bhu-paid-opd-sevice-closed-in-neurology-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में शाम को नहीं बैठेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में शाम को नहीं बैठेंगे डॉक्टर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी में पसरा सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग की पेड ओपीडी(शाम) बंद कर दी गई है। इसकी सूचना पर्चा काउंटर सहित कई जगहों पर चस्पा कराई गई है। हालांकि इसमें ओपीडी बंद होने की वजह नहीं बताई गई है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय के मुताबिक विभाग के चिकित्सकों ने अध्ययन-अध्यापन के लिए समय न मिलने की वजह बताई है।
अस्पताल में कमरा नंबर 209 में चलने वाली न्यूरोलॉजी की ओपीडी में अधिकतम 200 मरीजों का पंजीकरण होता है जबकि हेल्थ डायरी के माध्यम से 20 मरीज देखे जाने की व्यवस्था है।
जो मरीज सुबह की ओपीडी में नहीं दिखा पाते थे, वे शाम को पेड ओपीडी में दिखा लेते थे। ऐसे लोगों को अब दिक्कत होगी। इधर, कमरा नंबर 209 के बाहर विभागाध्यक्ष की ओर से केवल रेफर मरीज देखने का ही फ्लैक्स लगवाया गया है।
विज्ञापन
कोई भी मरीज जिसे किसी चिकित्सक या हॉस्पिटल से बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग में रेफर किया गया हो, उन्हें ही देखा जाएगा। सोमवार से गुरुवार जनरल ओपीडी और शुक्रवार-शनिवार को सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक चलेगी।