फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU outrage for ragging senior beat junior

BHU में रैगिंग को लेकर मारपीट,थर्ड ईयर वालों ने सेकेंड ईयर वालों को धुना

Fri, 08 Sep 2017 04:10 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 08 Sep 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
BHU outrage for ragging senior beat junior
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
महामना की बगिया में शु्क्रवार को रैगिंग को लेकर छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया। जानकारी के मुताबिक, बीएचयू कैम्पस में बीए सेकेंड ईयर के छात्र फर्स्ट ईयर के छात्र का रै‌गिंग कर रहे थे। इसकी सूचना जब बीए थर्ड ईयर के छात्रों को हुई तो वह भड़क गए। बिड़ला हॉस्टल से थर्ड ईयर का झुंड निकला।
विज्ञापन


थर्ड ईयर के छात्रों ने रैगिंग का विरोध किया। सेकेंड ईयर वालों से उनकी कहासुनी बाद में मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घुस्सों की बरसात होने लगी। मौका-ए-वारदात पर अफरा तफरी मच गई। मारपीट में कुछ छात्र घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


मौके पर जल्द ही विश्वविद्यालय के गार्ड और पुलिसकर्मी पहुंचे। रैगिंग करने के आरोपी सेकेंड ईयर के दो छात्रों को पकड़ा गया। चीफ प्रॉक्टर ओ.एन सिंह ने दो लोगों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले को और दोनों छात्रों के एंटी रैगिंग सेल के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई अब वहीं से होगी। मामला अभी शांत है। सूत्रों के मुताबिक सेकेंड ईयर के छात्र कला संकाय में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा का रैगिंग कर रहा था। छात्रा का भाई थर्ड ईयर में पढ़ता है।

छात्रा ने मोबाइल से अपने भाई को रैगिंग होने की सूचना दी। भाई ने बिड़ला होस्टल से अपने दोस्तों के साथ सेकेंड ईयर वाले छात्रों के साथ मारपीट की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed