फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU organically in MS Office

बीएचयू के एमएस ऑफिस में बवाल

Sun, 02 Oct 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 02 Oct 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
BHU organically in MS Office
बीएचयू में बवाल
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में शनिवार को फिर बवाल हो गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय (एमएस ऑफिस) में बीएचयू के ही कुछ छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की। डिप्टी रजिस्ट्रार संजय यादव पर हमला कर दिया। बचाव में आए असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनोज गुप्ता को भी नहीं बख्शा। घायल डिप्टी रजिस्ट्रार को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पूरा विवाद कैंसर से पीड़ित एक महिला को अस्पताल के विश्राम कुटीर में कमरा दिलाने को लेकर हुआ। आरोप है कि छात्र कमरा आवंटन के लिए फर्जी पत्र लेकर आए थे। जब कमरा देने से इनकार कर दिया गया तब छात्र उग्र हो गए। मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने आरोपी छात्रों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ ही उन्हें जिला बदर करने का आदेश दिया है। उधर, जिस मरीज को कमरा देने के लिए विवाद हुआ, उसने डिप्टी रजिस्ट्रार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए लंका थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गाजीपुर, कसीमाबाद निवासी महिला का यहां रेडियोथेरेपी विभाग में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था, लेकिन वह यहीं रहकर इलाज कराना चाहती थी। कुछ छात्रों ने उन्हें अस्पताल के ही विश्राम कुटीर में कमरा दिलाने का प्रयास किया। कुटीर में सिर्फ अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को कमरा आवंटित किया जाता है। एमएस डॉ. ओपी उपाध्याय का कहना है कि कमरा आवंटन के लिए छात्र फर्जी आवेदन पत्र लेकर आए थे। उस पर न डॉक्टर का हस्ताक्षर था न मरीज की बेड संख्या का जिक्र था। तस्दीक की गई तो पता चला कि मरीज को दो दिन पहले ही डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस पर उप कुलसचिव संजय यादव ने जब डॉक्टर का हस्ताक्षर कराकर लाने को कहा तो छात्र उनसे भिड़ गए। बीच बचाव के लिए आए डिप्टी रजिस्ट्रार मनोज गुप्ता को भी छात्रों ने पीट दिया। एमएस ऑफिस में तोड़फोड़ की। खासकर उप कुलसचिव के चैंबर में रखी फोटोस्टेट मशीन, मॉनीटर, कुर्सी और फर्निचर को तहस-नहस कर दिया। एसी विंडो भी तोड़ दी और भाग निकले। घटना के बाद डीएम विजय किरन आनंद और एएसपी आकाश कुलहरि के निर्देशन में बिरला सी हॉस्टल में सर्च आॅपरेशन के बाद दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का दौरा करने के बाद कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी घायल डिप्टी रजिस्ट्रार का हाल जानने बीएचयू इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से वार्ता कर उपद्रवी छात्रों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। डिप्टी रजिस्ट्रार का आरोप है कि छात्रों ने उन पर चाकू से हमला किया। डिप्टी रजिस्ट्रार संजय यादव की तहरीर पर राकेश उपाध्याय, आकिब जावेद और राजन सिंह के अलावा 15 अज्ञात छात्रों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, धमकाने सहित अन्य आरोपों में लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, महिला मरीज ने डिप्टी रजिस्ट्रार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। लंका एसओ ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed