{"_id":"6151ab598ebc3e0024643d56","slug":"bhu-nursing-students-sit-on-protest-for-demanding-to-conduct-examination-work-stalled-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: परीक्षा कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे नर्सिंग छात्र, अस्पताल में ठप रखा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: परीक्षा कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे नर्सिंग छात्र, अस्पताल में ठप रखा कामकाज
Mon, 27 Sep 2021 07:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:45 PM IST
सार
आईएमएस बीएचयू के नर्सिंग कॉलेज के बाहर सोमवार को नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नर्सिंग छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
धरने पर बैठे नर्सिंग छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा न होने के विरोध में नर्सिंग के विद्यार्थी सोमवार को सड़क पर उतर आए। बीएचयू अस्पताल में कामकाज ठप रखकर नर्सिंग महाविद्यालय के बाहर छात्रों ने धरना दिया। इससे अस्पताल में वार्ड, लैब सहित अन्य जगहों पर कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
परीक्षा कराए जाने, हॉस्टल न दिए जाने आदि मांगों के न होने पर आईएमएस निदेशक समेत अन्य अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों के पूरा होने का आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
बीएचयू में बीएससी नर्सिंग के 200 से अधिक विद्यार्थी हैं। छात्रों ने बताया कि 2018 से इसी मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन करना पड़ता है। हर बार केवल आश्वासन मिलता है। मई में आईएमएस निदेशक को पत्र भेजकर मांगों से अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
क्या हैं छात्रों की मांग
ये हैं छात्रों की मांगें
-परीक्षा नवंबर तक कराकर दिसंबर में परिणाम जारी हो।
-चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती हो।
-छात्रों को आने वाली भर्तियों में आरक्षण के नियम लागू हों।
-एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई भी जल्द से जल्द शुरू हो।
-परीक्षा नवंबर तक कराकर दिसंबर में परिणाम जारी हो।
-चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती हो।
-छात्रों को आने वाली भर्तियों में आरक्षण के नियम लागू हों।
-एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई भी जल्द से जल्द शुरू हो।