फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hostel girls get Judo Karate Training

बीएचयू के हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं को इसी हफ्ते से जूडो-कराटे की ट्रेनिंग

Thu, 05 Oct 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 05 Oct 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
BHU hostel girls get Judo Karate Training
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
अब सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को परिसर के हॉस्टलों में एक टीम जाकर छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानेगी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि इसी सप्ताह से यह पहल होगी।
विज्ञापन


पहले चरण में छात्राओं के हॉस्टल से इसकी शुरूआत की जाएगी, इसके बाद छात्रों के हॉस्टल में भी टीम जाएगी। छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही उनसे भी सुझाव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


चीफ प्राक्टर ने बताया कि मेडिकल की छात्राओं के हॉस्टल की तरह अब अन्य हॉस्टलों में भी छात्राओं को जूडो-कराटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। हर दिन शाम 4.30 से 5.30 बजे तक चलने वाली ट्रेनिंग में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के लिए 13 महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि इनमें कुछ सेना के शहीद जवानों की पत्नियां भी हैं, जिन्हें सैनिक कल्याण निगम की ओर से यहां भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed