{"_id":"5b391d5c4f1c1b684d8b9742","slug":"bhu-hospital-opd-timings-changed-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में आज से नई व्यवस्था लागू, बदले समय से चलेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में आज से नई व्यवस्था लागू, बदले समय से चलेगी ओपीडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 02 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में सोमवार से बदले समय से ओपीडी चलेगी। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर और जांच को लेकर भी नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। ओपीडी जहां सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी, वहीं पैथालॉजी में जांच भी सुबह आठ से शाम छह बजे तक मरीज करा सकेंगे।
ओपीडी, जांच और ऑपरेशन थिएटर के समय में बदलाव का सबसे बड़ा लाभ दूर दराज से आने वाले मरीजों को मिलेगा। चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के तहत ओपीडी अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे के बजाय दो जुलाई से नौ से पांच बजे तक चलेगी।
इसी समय तक ऑपरेशन भी होंगे। इसमें चिकित्सकों-कर्मचारियों के लिए दोपहर एक से दो बजे तक भोजनावकाश रहेगा। पर्चा भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कटेगा। अब पैथालॉजी में जांच भी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगी, इसके लिए मोबाइल पर जांच रिपोर्ट देने की भी व्यवस्था शुरू हो रही है।

Trending Videos
कल पूरा होगा एमएस का कार्यकाल, चर्चाएं तेज
अस्पताल परिसर में इंतजार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय कर्मचारियों और छात्रों के लिए अलग समय का निर्धारण किया गया है। इसमें किसी प्रकार की मनमानी नहीं चलेगी। आदेश में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि संबंधित कर्मचारी और छात्र अपनी हेल्थ डायरी के माध्यम से दोपहर 12 से एक और शाम तीन से चार बजे तक ओपीडी में डॉक्टर को दिखा सकेंगे। इसके अलावा हेल्थ कार्ड पर किसी और को नहीं देखा जाएगा।
कल पूरा होगा एमएस का कार्यकाल, चर्चाएं तेज
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में एमएस डॉ. ओपी उपाध्याय के 62 साल का कार्यकाल तीन जुलाई को पूरा हो रहा है। इसके बाद इस पद पर तैनाती को लेकर इन दिनों तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
कुछ लोग जहां अस्पताल में बढ़ी सुविधाओं का हवाला देते हुए मौजूदा एमएस के कार्यकाल के विस्तार की चर्चा कर रहे हैं तो कुछ इस पर नई तैनाती की बात भी कर रहे हैं। अब देखना है कि कुलपति इस पूरे प्रकरण में क्या फैसला लेते हैं।