फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital: Nursing officers did Sunderkand recitation at emergency gate picketing going on for six days 

बीएचयू अस्पताल: इमरजेंसी गेट पर नर्सिंग ऑफिसरों ने किया सुंदरकांड पाठ, छह दिन से चल रहा धरना

Thu, 13 Jan 2022 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 Jan 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
BHU Hospital: Nursing officers did Sunderkand recitation at emergency gate picketing going on for six days 
सुंदरकांड पाठ करते नर्सिंग ऑफिसर। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू अस्पताल में पिछले शनिवार से ही कामकाज छोड़ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसरों ने बुधवार को सद्बुद्धि यज्ञ करने के बाद गुरुवार को इमरजेंसी गेट पर सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में आठ की दोपहर में निरीक्षण करने पहुंचे एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता पर थप्पड़ मारने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर कामकाज छोड़ इमरजेंसी गेट के सामने धरना दे रहे हैं। छठे दिन भी उनका धरना जारी है। जैसे-जैसे धरना आगे बढ़ता जा रहा है मरीजों की परेशानियां भी उतनी ही बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे, शुरू होगा अनशन
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसरों का का कहना है कि पूरे मामले में बीएचयू प्रशासन की ओर से कोई ठोस फैसला छह दिन बाद भी नही लिया जा रहा है। ऐसे में सुंदरकांड पाठ के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और उसे पीएम को भेजा जाएगा। शनिवार  दोपहर 2 बजे के बाद  मांग को लेकर अनशन करने को भी बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

BHU Hospital: Nursing officers did Sunderkand recitation at emergency gate picketing going on for six days 

आईएमएस निदेशक की अपील का भी असर नही
अब तक 6 दिन में एमएस और आईएमएस निदेशक प्रो.बीआर मित्तल ने कई बार उनसे काम पर लौटने की अपील भी की लेकिन उसका कोई असर नही दिख रहा है। नर्सिंग आफिसर बस इस्तीफे की मांग पर ही अड़े हैं। अब इसका फैसला चाहे जो भी हो लेकिन एमएस और नर्सिंग ऑफिसरों के इस विवाद में सबसे ज्यादा नुकसान मरीजो को हो रहा है। वार्डो में नर्सिंग ऑफिसरों के काम न करने से मरीजों को इंजेक्शन लगाने, आइवी फ्ल्यूड लगाने आदि की समस्या बढ़ गई है।

अस्पताल प्रशासन ने चस्पा कराई अपील वाली सूचना
बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग ऑफिसरों से काम पर लौटने की अपील वाली सूचना को सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में इमरजेंसी गेट सहित अन्य जगहों पर चस्पा कराया है। इसमे एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कोरोना काल मे मरीजो के हित में सभी से धरना खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed