{"_id":"59ef65e44f1c1bd1538b8eac","slug":"bhu-girl-killed-in-road-accident-after-majistrate-bolero-hit-her-scooty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट की बोलेरो ने स्कूटी सवार बीएचयू की छात्रा को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट की बोलेरो ने स्कूटी सवार बीएचयू की छात्रा को मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
एमए में पढ़ती थी लालपुर की विजयलक्ष्मी, पुलिस लाइन के पास हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी पुलिस लाइन के सामने मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार बीएचयू की एमए की छात्रा विजयलक्ष्मी (21) गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रामा सेंटर, बीएचयू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
उधर, हादसे के बाद बोलेरो छोड़कर चालक भाग निकला। बोलेरो पर मजिस्ट्रेट और उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया और क्षतिग्रस्त स्कूटी व बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के वक्त विजयलक्ष्मी ने हेलमेट नहीं पहना था।
कैंट थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी हलवाई रामधनी यादव की पांच बेटियों और दो बेटों में सबसे छोटी विजयलक्ष्मी स्कूटी से बीएचयू पढ़ने जा रही थी। पुलिस लाइन के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने एक ऑटो को ओवरटेक करते हुए विजयलक्ष्मी की स्कूटी पर जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में स्कूटी चकनाचूर हो गई और विजयलक्ष्मी छिटक कर दूर जा गिरी। हादसा देख आसपास लोग भाग कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बोलेरो खड़ी कर चालक भाग गया था। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि वाहन की तस्दीक कराकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

29 नवंबर को होनी थी विजयलक्ष्मी की शादी
बोलेरो की टक्कर से ऐसी हो गई स्कूटी की हालत
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे विजय लक्ष्मी के पिता रामधनी और परिवार के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रामधनी ने बताया कि 29 नवंबर को उसकी विजय लक्ष्मी की शादी होने वाली थी। सबसे छोटी होने के कारण वह घर में सब की लाड़ली थी।
सुबह वह हंसी-खुशी बीएचयू के लिए निकली थी। कुछ ही देर में ऐसी खबर आई कि कलेजा बैठ गया। घर में जिसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, अब उसकी अर्थी उठानी होगी।
सुबह वह हंसी-खुशी बीएचयू के लिए निकली थी। कुछ ही देर में ऐसी खबर आई कि कलेजा बैठ गया। घर में जिसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, अब उसकी अर्थी उठानी होगी।