फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Fee Hike Students movement is intensifying day by day burnt effigies at three places,

BHU Fee Hike: फीस वृद्धि वापसी का आंदोलन हो रहा तेज, छात्रों ने तीन जगह फूंका पुतला, निकाला पैदल मार्च

Thu, 20 Oct 2022 08:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Oct 2022 08:54 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में चल रहा छात्र संगठनों का विरोध-प्रदर्शन फिलहाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उनका आंदोलन तेज होता जा रहा है। 

विज्ञापन
BHU Fee Hike Students movement is intensifying day by day burnt effigies at three places,
बीएचयू परिसर में विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि पर छात्रों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो-तीन दिन से लगातार केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच गुरुवार दोपहर अलग-अलग छात्र संगठनों  ने केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई के सदस्यों ने छात्र संघ भवन से सिंह द्वार तक पैदल मार्च निकाला।

विज्ञापन


परिसर में तीन स्थानों पर विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों से जलता हुआ पुतला छीनने की कोशिश की। थोड़ी देर के लिए मौके पर गहमागहमी की स्थिति रही।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन पर झूठ बोलने का आरोप

एबीवीपी बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा की हम विश्वविद्यालय में हुई फीस वृद्धि का पिछले कई महीनों से विरोध कर रहे हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन मौन है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि के जो तर्क दिए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन झूठ बोल रहा है की फीस वृद्धि नहीं हुई है। अगर फीस वृद्धि नहीं की गई है तब फीस किसकी वापस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BHU Fee Hike Students movement is intensifying day by day burnt effigies at three places,
एबीवीपी बीएचयू इकाई के सदस्यों ने किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में यह अनिश्चितकालीन आंदोलन और तेज किया जाएगा। इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि पर सफेद झूठ बोल रहा है। हमारा आंदोलन फीस वृद्धि वापस लेने तक जारी रहेगा। 

केंद्रीय कार्यालय पर सुरक्षाकर्मियों से धक्कामुक्की

BHU Fee Hike Students movement is intensifying day by day burnt effigies at three places,
बीएचयू सेंट्रल ऑफिस के सामने छात्रों का हुजूम - फोटो : अमर उजाला

फीस वृद्धि वापसी की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर अलग-अलग छात्र संगठनों से जुड़े छात्र केंद्रीय कार्यालय पर कुलपति से मिलने पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनसे धक्कामुक्की भी हुई। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर फीस के मसले पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।

छात्र संगठन आईसा, भगत सिंह छात्र मोर्चा, समाजवादी छात्र सभा सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र दोपहर में केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। फीस वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों के हंगामे की वजह से करीब आधे घंटे तक केंद्रीय कार्यालय पर गहमागहमी का माहौल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed