फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Convocation 2022 Three-year degrees will be given in convocation 81 medals will be given

BHU Convocation 2022: दीक्षांत में मिलेंगी तीन साल की उपाधियां, 102वें दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे 81 पदक

Sun, 04 Dec 2022 11:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 04 Dec 2022 11:24 AM IST
सार

बीएचयू में कोरोना संक्रमण के कारण तीन साल बाद दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। 10 दिसंबर को मुख्य समारोह के बाद 10 से 12 दिसंबर तक संस्थान और संकायों में दीक्षांत कार्यक्रम होंगे। दीक्षांत कार्यक्रमों में 2020 के 11 हजार 750, 2021 के 12 हजार 032 और 2022 के 12 हजार 050 सफल विद्यार्थियों को डी.लिट., पीएचडी, एमफिल, स्नातकोत्तर और स्नातक की 35832 डिग्री वितरित की जाएगी। 

विज्ञापन
BHU Convocation 2022 Three-year degrees will be given in convocation 81 medals will be given
BHU admission - फोटो : Social Media

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 102वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 10 दिसंबर को होने वाले मुख्य समारोह में तीन साल के मेधावियों को 81 पदकों से नवाजा जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के पुरा छात्र व पालो आल्टो नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकेश अरोड़ा दीक्षांत भाषण देंगे।  
विज्ञापन

बीएचयू में कोरोना संक्रमण के कारण तीन साल बाद दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। 10 दिसंबर को मुख्य समारोह के बाद 10 से 12 दिसंबर तक संस्थान और संकायों में दीक्षांत कार्यक्रम होंगे। दीक्षांत कार्यक्रमों में 2020 के 11 हजार 750, 2021 के 12 हजार 032 और 2022 के 12 हजार 050 सफल विद्यार्थियों को डी.लिट., पीएचडी, एमफिल, स्नातकोत्तर और स्नातक की 35832 डिग्री वितरित की जाएगी। 
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह का परिधान भी निश्चित कर दिया गया है। छात्राओं के लिए लाल रंग के बॉर्डर के साथ सफेद साड़ी व लाल रंग का ब्लाउज निर्धारित किया गया है। वहीं छात्रों को सफेद कुर्ता और पायजामा या धोती में उपाधि लेनी होगी। इस संबंध सभी जानकारी संकायों की ओर से विद्यार्थियों को भेज दी गई है। डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों से बीएचयू प्रशासन ने अपील की है कि वे हाल ही में आरंभ किए गए बीएचयू के पुरा छात्र पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed