{"_id":"5f5bd3158ebc3e447d7b23ca","slug":"bhu-city-news-vns546752425","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों-छात्रों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों-छात्रों में मारपीट
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में शुक्रवार को छात्रों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई। अस्पताल की इमरजेंसी में तीसरे तल पर हुई घटना में एमएस की ओर से एक पूर्व छात्र और तीन अन्य छात्र के खिलाफ लंका थाने में नामजद तहरीर दी गई है।
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे तीसरे तल पर भर्ती एक मरीज को देखने आए छात्रों की किसी बात को लेकर वहां ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर से बहस हो गई। देखते-देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। उधर घटना के विरोध में जूनियर डाक्टर भी इमरजेंसी पर जुटने लगे और विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ ही एमएस भी इमरजेंसी पहुंचे और डाक्टरों से बातचीत की। यहां सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामले में बीएचयू अस्पताल के एमएस डॉ. एसके माथुर की ओर से लंका थाने में जो तहरीर दी गई है, उसमें बताया है कि छात्रों द्वारा डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही धक्का-मुक्की और मारपीट भी की गई। इसमें बीएचयू के तीन छात्रों और एक पूर्व छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। उधर, पीआरओ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सभी रेजीडेंट तन्मयता के साथ सेवा में लगे हैं।
घटना के बाद से अस्पताल इमरजेंसी के साथ ही वार्डों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी करते रहने का निर्देश सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों को दिया गया है। -प्रो. ओपी राय, चीफ प्रॉक्टर