फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU chaos and students protest again against mess

बीएचयू में फिर बवाल, इस बात से नाराज छात्रों ने लगाया जाम, आगजनी, मचा हड़कंप

Fri, 09 Mar 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Mar 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
BHU chaos and students protest again against mess
बिड़ला चौराहा के सामने आगजनी - फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू ) में गुरुवार की देर शाम छात्रों ने एक बार फिर जमकर हंगामा किया। बीएचयू के छात्र एक बार फिर गुस्सा गए और आंदोलन पर उतर आए।
विज्ञापन


पूर्व सूचना के बगैर 25 फरवरी से मेस बंद करने का विरोध करते हुए गुरुवार की शाम सात बजे बीएचयू के एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने परिसर स्थित बिड़ला चौराहा पर छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। बाद में सड़क जाम करने के साथ ही लकड़ियों और कूड़ा-करकट में आग लगा दी। ढाई घंटे बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


सूचना पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और वार्डन व छात्रों के बीच का मामला बताते हुए किनारे हो गए। वहीं, पुलिस का कहना था कि यह विश्वविद्यालय का अंदरूनी मामला है। सूचना देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख एडीएम सिटी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया-बुझाया। मौके पर पहुंचे वार्डेन का दावा है कि धरना देने वाले छात्र फिलहाल मान गए हैं।

बीएचयू के एलबीएस हॉस्टल के छात्र गुरुवार की शाम सात बजे के लगभग समूह में निकल कर बिड़ला चौराहा पहुंचे। बिड़ला चौराहा पर चारों तरफ ईंट-पत्थर लगाकर छात्रों ने आवागमन बाधित कर दिया।


इसके साथ ही धरना शुरू कर विश्वविद्यालय प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। कहना था कि बगैर सूचना के इतने दिनों तक मेस कैसे बंद किया जा सकता है जबकि इसके एवज में छात्रों से पहले ही निर्धारित शुल्क जमा कराया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed