BHU: बीएचयू में आर्टिस्टिक-प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा 30 जून से, इन अभ्यर्थियों की सूची और पूरा शेड्यूल जारी
Varanasi News: बीएचयू में आर्टिस्टिक-प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा 30 जून से शुरू होगी। 9 जुलाई तक ये परीक्षाएं कैंपस के अलग-अलग स्थानों पर चलेंगी।
विस्तार
बीएचयू में आर्टिस्ट और खेल विधा से लेकर प्रोफेशनल कोर्स में दूसरे राउंड की परीक्षाएं 30 जून से शुरू होंगी और 11 दिनों तक चलेंगी। शुक्रवार तक 15 से ज्यादा कोर्सों में 3000 से ज्यादा सीयूईटी क्वालिफाइड अभ्यर्थियों की सूची और उनका पूरा शेड्यूल बीएचयू ने अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एमबीए के अलग अलग स्ट्रीम और सोशल वर्क से पीजी में प्रवेश के लिए जीडी-पीआई (ग्रुप डिस्कसन और पर्सनल इंटरव्यू) के चरण को पार करना होगा।
बीपीएड और एमपीएड कोर्स में फिटनेस क्षमता की जांच की जाएगी। एम-म्यूज, एमएफए जैसे कोर्सों में अभ्यर्थियों की आर्टिस्टिक क्षमता का आकलन किया जाएगा। 9 जुलाई तक ये परीक्षाएं कैंपस के अलग-अलग स्थानों पर चलेंगी। बीएचयू की ओर से जारी एक शेड्यूल में बताया गया था कि पीजी प्रवेश प्रक्रिया में प्रैक्टिकल राउंड की परीक्षाएं 6 जुलाई तक पूरी होंगी, लेकिन बीएचयू ने शुक्रवार को बीपीएड फिजिकल परीक्षा की तिथि 9 जुलाई तक बढ़ा दी है। सीयूईटी-पीजी में उत्तीर्ण सभी पात्र उम्मीदवारों की ईमेल आईडी पर शारीरिक परीक्षण और प्रायोगिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भेजा गया है।
एमबीए इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट से शुरू होगी परीक्षा
- सबसे पहले 30 जून को बीएचयू के एमबीए इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट, विदेशी व्यापार और खुदरा बीमा की जीडीपीआई शुरू होगी जो कि 3 जुलाई तक चलेगी। इसमें 1023 पात्र आवेदक इंटरव्यू और समूह चर्चा प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
- तीन से पांच जुलाई तक एमपीएमआईआर कोर्स में 341 उम्मीदवारों को जीडीपीआई के लिए बुलाया गया है।
- चार जुलाई को एमबीए इन फूड एग्री बिजनेस कोर्स में जीडीपीआई शुरू होगी, जो कि पांच जुलाई तक चलेगी। इसमें 332 पात्र आवेदक इंटरव्यू और समूह चर्चा करेंगे।
- एमपीएड कोर्स में चार से छह जुलाई तक 358 आवेदकों को पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कसन के लिए बुलाया गया है।
- एमए इन सोशल वर्क कोर्स में 410 आवेदकों को तीन से पांच जुलाई के बीच जीडीपीआई के लिए कॉल किया गया है।
- प्लास्टिक आर्ट और अप्लाइड आर्ट में एमएफए के 36 और 113 उम्मीदवारों की कला की परीक्षाएं दो जुलाई से शुरू होकर चार जुलाई तक तक चलेंगी। दोनों ही कोर्स में सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक पेटिंग जैसी कलाओं की परीक्षा ली जाएगी।
- दवस्त्र कला में एमएफए कोर्स के लिए 22 आवेदकों का चयन किया गया है। इनकी परीक्षाएं एक जुलाई को सुबह 9.30 बजे से शुरू हो जाएगी। इसकी परीक्षा सिर्फ एक ही दिन तक होगी।
- पेंटिंग से एमएफए में प्रवेश के लिए 180 आवेदकों को दो से चार जुलाई तक परीक्षा देनी होगी।
- पॉटरी और सिरेमिक्स में 13 उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। एक जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इनका टेस्ट लिया जाएगा।
- 4, 5 और 6 जुलाई को शारीरिक शिक्षा में परास्नातक (एमपीएड) कोर्स में दाखिले के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। एंफीथिएटर ग्राउंड पर सुबह 6:00 बजे रिपोटिंग समय रखा गया है।
बीएचयू ने बदला सेंटर का नाम, अब फॉर सोशल इंक्लूजन
यूजीसी के संयुक्त सचिव के निर्देश के बाद बीएचयू के सेंट्रल फॉर सोशल इन्क्लूजन एंड इन्क्लूसिव पॉलिसी का नाम बदल दिया गया है। अब इस सेंटर का नाम सेंटर फॉर सोशल इंक्लूजन दिया गया है। ये केंद्र सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत कार्य करता है। बीएचयू के कुलसचिव कार्यालय की ओर से इस आशय का एक पत्र जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छह माह की हुई गर्भवती; दो के खिलाफ एफआईआर, एक आरोपी हिरासत में
बीएचयू में 4 उप कुलसचिव, 1 संयुक्त कुलसचिव का ट्रांसफर
बीएचयू में एक संयुक्त कुलसचिव और चार उप कुलसचिव का ट्रांसफर कर दिया गया है। शुक्रवार को इसका आदेश जारी हुआ। विधि संकाय में डॉ. संजय कुमार यादव को कला संकाय में भेजा गया। उप कुलसचिव आरओ एकेडमिक पुष्यमित्र त्रिवेदी को कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक ऑफिस से अटैच कर दिया गया है।
उप कुलसचिव डॉ. अजय कुमार को कृषि विज्ञान संस्थान से विधि संकाय में भेजा गया। आरओ फाइनेंस बृजेश त्रिपाठी को आरओ एस्टेट और आरजीएससी फाइनेंस सेक्शन में ट्रांसफर किय गया। आरओ विकास आनंद विक्रम सिंह को आईएमएस फाइनेंस का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।
इसे भी पढ़ें; School News: वाराणसी में 50 से कम नामांकन वाले 31 स्कूलों का हुआ विलय, 77 विद्यालयों को किया गया है चिह्नित