फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 31 government schools with less than 50 enrollments merged

School News: वाराणसी में 50 से कम नामांकन वाले 31 स्कूलों का हुआ विलय, 77 विद्यालयों को किया गया है चिह्नित

Sat, 28 Jun 2025 10:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 10:24 AM IST
सार

Varanasi News: जिले में अभी तक कुल 31 विद्यालयों के बच्चों का स्थानांतरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। वहीं 77 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं जहां नामांकन 50 से कम है। 

विज्ञापन
Varanasi 31 government schools with less than 50 enrollments merged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वाराणसी जिले में 50 से कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों को अब नजदीक के अधिक छात्रों वाले विद्यालयों के साथ पेयर किया जा रहा है। इस योजना के तहत, कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के बच्चों को उन स्कूलों में स्थानांतरित किया जा रहा है जहां छात्रों की संख्या अधिक है। जिले में 77 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं जहां नामांकन 50 से कम है। इन विद्यालयों के बच्चों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


पेयर होने वाले बच्चों को उनके ग्राम सभा में मौजूद विद्यालय में ही पेयर किया जा रहा है जो 500 मीटर से एक किलोमीटर के दायरे में है। ऐसे बच्चों को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के लिए उन्हें साइकिल देने की योजना भी तैयार की जा रही है। ताकि स्थानांतरण के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित न हो और वे आसानी से नए स्कूल पहुंच सकें।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: सावन में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, आरक्षित की जाएगी हाईवे की बाईं लेन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कुल 31 विद्यालयों के बच्चों का स्थानांतरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि शेष विद्यालयों से संबंधित विस्तृत जानकारी खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई है, ताकि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed